फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanth visit Saharanpur Today

सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश सरकार

Fri, 06 Sep 2019 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanth visit  Saharanpur Today
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के सहारनपुर में गंगोह में आयोजित लाभार्थी मेला में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मां शाकंभरी का गुणगान करते हुए सहारनपुर जनपद के वुड कार्विंग उद्योग को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कई बातें कहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर ट्रैफिक किया डायवर्ट, ये रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एजेंडा क्राइम और करप्शन के नाम पर जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर कमजोरी नहीं रहेगी। उन्होंने किसान, नौजवान और महिला सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त तीन तलाक को लेकर  मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाएं पीड़ित रहती थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी राहत प्रदान की। वहीं कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटाए जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार की खूब तारीफ की। 

सीएम योगी ने सहारनपुर जनपद वासियों और कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल गंगोह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विकास के साथ जुड़ने का आवाहन किया। गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने प्रदेश में दो साल के भीतर गन्ना किसानों को 76000 करोड रुपए का रिकॉर्ड भुगतान करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ना मूल्य शत-प्रतिशत भुगतान हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा प्राशासनिक अमला

उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि पात्रों नौजवानों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए उन्हें योजना का लाभ मिलने में यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा मनमानी की जाती है तो ऐसे अफसरों को प्रदेश में रहने का सिर्फ जेल ही स्थान रहेगा।

यहां जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां सरकार द्वारा एयरपोर्ट बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन कर रही है। विकास में किसी की जाति नहीं देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के चार करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंच रहा है।


सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। मुस्लिम महिलाओं के सम्मान में मोदी जी ने तीन तलाक को समाप्त कर एक बड़ा काम किया है।  
उन्होंने कहा कि कैराना में नई पीएसी की नई वाहिनी का गठन किया जाएगा ताकि कैराना जैसा दंगा दोबारा न होने पाए। ढाई वर्ष के दौरान कोई दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।  

CM Yogi Adityanth visit  Saharanpur Today
सहारनपुर में सीएम योगी के संबोधन को सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न 12:00 बजे गंगोह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह पहले सरसावा एयरपोर्ट पहुंचें, उसके बाद हेलीकॉप्टर से गंगोह पहुंचकर मंच पर आसीन हुए। उनके साथ मंच पर केबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राणा, भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद विजयपाल तोमर, राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधायक देवेंद्र निम, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सहित तमाम नेता मौजूद हैं।

मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed