फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath today in Gangoh saharanpur

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा प्राशासनिक अमला

Fri, 06 Sep 2019 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath today in Gangoh saharanpur
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार यानी आज सहारनपुर के गंगोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नवीन मंडी स्थल में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए वाटरप्रूफ मंच और पंडाल तैयार कर दिया गया है। उसकी सजावट की जा रही है। हेलीपैड भी बनकर तैयार हो चुका है। डीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गंगोह के नवीन मंडी स्थल में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां अनेक योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात करेंगे। तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यक्रम छह सितंबर का तय होते ही पूरा प्रशासनिक अमला उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और सांसद प्रदीप चौधरी सहित अनेक नेताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया था। डीएम और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर ही डेरा डाले हुए है।

गुरूवार को डीएम आलोक कुमार के साथ एडीएम एफ विनोद कुमार, एडीएम ई एसबी सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, बीएसए रामेंद्र सिंह, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, डीपीआरओ मनीष कुमार, सीडीओ प्रणय सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ रामशरण सिंह, कोतवाल भगवत सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने लगे रहे।

भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री कीरत चौधरी, महामंत्री अजीत राणा और जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed