सीएम दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में जुटे अफसर, कार्यक्रम में तैनात रहेंगे ढाई हजार पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल रमाला में चार नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन जुट गया है। शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान करीब ढाई हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
बागपत में शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सहकारी चीनी मिल रमाला पहुंचे। पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड, हवन के लिए चयनित जगह, पार्किंग स्थल और जन सभा स्थल को देखा। इसके बाद चीनी मिल के गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। गन्ना मंत्री ने कहा कि सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से पुलिस अच्छा व्यवहार करें। उन्हें सम्मान के साथ सभा स्थल पर बैठाए। आईजी आलोक सिंह ने कहा कि सीएम के कार्यक्रम में ढाई हजार के लगभग पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मिल की उपसभापति के पति सतेंद्र सिंह तुगाना, जीएम प्रबुध चौबे, हरनाम सिंह, एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
25 हजार लोगों का पांडाल, भाजपा ने झोंकी ताकत
मिल में कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है। पांडाल में 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हेलीपैड पर तेजी से काम चल रहा है। जिसे देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा। तीन पार्किंग स्थल बनाए गए है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क में ताकत झोंक दी है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- वंशवाद की राजनीति करती है कांग्रेस, मोदी ने कर दिखाए बड़े- बड़े काम
मिल में सीएम करेंगे पूजा अर्चना
चीनी मिल में पहले हवन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पेराई सत्र के शुरू करने से पहले पूजा अर्चना करेंगे। वहीं बगल में समीक्षा स्थल बनाया गया है। जिसमें सीएम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इससे कुछ ही दूरी पर सभास्थल बनाया गया है।
जर्जर मिलों के बहुरेंगे दिन, तीन सौ क्रेशर को दिया जाएगा लाइसेंस : सुरेश राणा
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पत्रकारों वार्ता में कहा कि रमाला मिल एशिया की सबसे बड़ी तकनीकी चीनी मिल होगी। जिसे बाहर से लोग देखने आएंगे। मिल पर 26 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया था। शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया गया है। जो किसानों के खातों में पहुंच गया। 16 करोड़ बकाया रह गया है। उन्होंने कहा कि तौल केंद्रों पर लॉटरी से तौल लिपिक की नियुक्ति होगी। जिस तौल लिपिक का पांच साल का रिकॉर्ड खराब है, उसकी नियुक्ति नहीं होगी। मिल पर 27 मेगावाट का विद्युत प्लांट लगाया गया है। इससे भी किसानों को लाभ मिलेगा। मिल के विस्तारीकरण से किसानों के बेटों को रोजगार मिलेगा। 25 साल बाद भाजपा सरकार यूपी में गन्ना क्रेशरों के लाइसेंस जारी कर रही है। एक सौ लाइसेंस दे दिए गए हैं। तीन सौ लाइसेंस देने का लक्ष्य है। मिल से साढ़े सात किलोमीटर दूर क्रेशर होना चाहिए। यूपी में पांच नए डिस्टलरी प्लांट लगाए जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/