मुजफ्फरनगर: सीएम ने 159 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया, केंद्रीय राज्य मंत्री कार्यक्रम में हुए शामिल
- जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल
- फुगाना प्रधान को मिला दीनदयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए 159 सामुदायिक शौचालयों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल लोकार्पण किया। इस अवसर पर 320 शौचालयों का शिलान्यास भी किया गया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि रहे।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीसी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक सुलभ शौचालयों का डिजिटल उद्घाटन किया। जनपद की 479 ग्राम पंचायतों में सामूहिक सुलभ शौचालयों के निर्माण की योजना चल रही है। इनमें तैयार हो चुके 159 शौचालयों का डिजिटल उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।
इस मौके पर केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही योजना का लाभ प्रत्येक गांव में पहुंच रहा है। शौच के लिए जंगल में नहीं जाना पड़े, इसके लिए घरों में शौचालय बनाने के साथ सामुदायिक शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से स्चच्छता को लेकर जो वायदा किया था उसे पूरा कर दिखाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित कुमार, जिला पंचायत अधिकारी डॉ सुधीर श्रीवास्तव सहित सभी एडीओ, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
फुगाना प्रधान सम्मानित, प्रदेश में छठा स्थान मिला
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत फुगाना के ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण अवार्ड के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया यह प्रशस्ति पत्र डॉ संजीव बालियान ने दिया। जितेंद्र मलिक को उत्तर प्रदेश में छठा स्थान मिला। इससे पहले 2018 में भी ये अवार्ड ग्राम पंचायत फुगाना को मिल चुका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/