फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cloths burnt by business person

व्यापारियों ने जलाई कपड़ों की होली, जाम, हंगामा

Tue, 13 Dec 2016 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 13 Dec 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
cloths burnt by business person
इंदिरा चौक पर कपड़ों की होली जलाकर विरोध जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना गेट मार्ग पर पैंठ बाजार न लगने देने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने इंदिरा चौक पर हंगामा कर दिया। कपड़े और अन्य सामान की होली जलाई और जाम लगा दिया। दुकानदारों की सीओ सिविल लाइन और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। भीड़ ने यहां से गुजर रहे सपा नेता इसरार सैफी की गाड़ी रोक ली और पैंठ बाजार के दुकानदारों को राहत दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन

सोमवार को बुढ़ाना गेट मार्ग पर पैंठ बाजार लगता है। यह इंदिरा चौक से लेकर हापुड़ अड्डा चौराहा तक लगाया जाता है। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के एक दर्जन स्थानों से पैंठ बाजार हटवा दिए हैं, लेकिन नगर निगम के सामने अभी भी पैंठ बाजार लगाया जा रहा है। सोमवार को बुढ़ाना गेट पैंठ के व्यापारी नगर निगम मार्ग की तरह ही बाजार लगाने की मांग को लेकर इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। कुछ व्यापारी पैंठ बाजार लगाने के इरादे से अपना सामान लेकर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस के विरोध के चलते दुकानें नहीं लगा पाए। इससे गुस्साए दुकानदारों ने बुढ़ाना गेट से इंदिरा चौक तक कई स्थानों पर कपड़े व अन्य सामान की होली जलानी शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दुकानदार और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं। पूरा इंदिरा चौक जाम हो गया। जेएनएनयूआरएम की सिटी बस के सामने दुकानदार लेट गए। सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक हंगामा होता रहा। सीओ और थाना पुलिस लोगों को समझाती रही।
विज्ञापन

इस दौरान लालबत्ती की गाड़ी में सवार होकर सपा नेता हाजी इसरार सैफी गुजर रहे थे। दुकानदारों ने सपा नेता की गाड़ी को घेर लिया और न्याय दिलाने की मांग की। अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदार सलीम अब्बासी, आफताब, साजिद, शरीफ अहमद, योगेश, इकराम, अशोक, संजीव कुमार, श्याम कुमार, संजय जाटव आदि ने कहा कि उनका रोजगार छीना जा रहा है। इस रोजगार के सहारे ही उनके परिवारों का पालन-पोषण हो रहा था। या तो पुराने स्थान पर पैंठ बाजार लगाने की अनुमति दी जाए या फिर नौचंदी मैदान पर ही पैंठ बाजार लगवाने की व्यवस्था की जाए। इसरार सैफी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह डीएम से वार्ता करके उनकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सामने सीओ ने जोडे़ हाथ
हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, तो महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने कहा कि उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है और पुलिस उन्हें ही फटकार कर भगा रही है। सीओ ने हाथ जोड़कर कहा कि उन्होंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की है। सिर्फ कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा रहा है।

आज जिला प्रशासन के साथ वार्ता 
सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि इस मामले में मंगलवार को डीएम और पैंठ बाजार के दुकानदारों के बीच बैठक होगी। दोपहर दो बजे का टाइम तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed