फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Close ones suspected of murder, body thrown in well after police investigation

Meerut News: करीबियोें पर हत्या का शक, पुलिस की छानबीन के बाद शव कुएं में फेंका

Wed, 08 Jan 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Close ones suspected of murder, body thrown in well after police investigation
कक्षा एक के छात्र लकी के अपहरण के बाद कुएं पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

घर से 700 मीटर दूर है कुआं, वारदात के बाद कहीं और शव छुपाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम से दस दिन पहले कक्षा एक के छात्र लकी को अगवा करने के बाद पुलिस कुएं पर जाकर छानबीन कर चुकी थी। लेकिन उस दौरान बच्चा कुएं में दिखाई नहीं दिया था। लेकिन मंगलवार को घर से 700 मीटर दूर इसी कुएं से लकी का शव बरामद किया गया। आशंका है कि आरोपियों ने पहले शव कहीं और छुपाया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में करीबियों पर शक की सुई घूम रही है। इसके चलते हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मंगलवार को एक महिला ने कुएं में लकी का शव देखने के बाद लवी की मां पूजा को फोन किया। महिला ने पूजा को बताया कि लकी जैसे बालक का शव कुएं में पड़ा है। इसके बाद परिजन और पुलिस कुएं पर पहुंची। पुलिस का भी मानना है कि बालक की हत्या कर शव पहले कहीं और छुपाया गया था। पुलिस ने इस मामले में डबल स्टोरी निवासी दो व सरधना थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बालक हाईवे पार कैसे पहुंचा, कौन उसे ले गया तमाम सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है। किसी रंजिश में बालक की हत्या की गई या फिर कुछ गलत करने के बाद बालक की हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में लगी है।
विज्ञापन



पति-पत्नी रहते हैं अलग, रविवार को मां से मिलते हैं बच्चे
पल्लवपुरम फेस-दो की डबल स्टोरी निवासी आकाश सक्सेना की शादी 16 साल पहले पूजा से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे देव (13) और लकी हुए। पति-पत्नी में विवाद के चलते कई साल पहले दोनों अलग हो गए थे। तभी से दोनों बच्चे पिता आकाश, चाचा अनिल और दादी के साथ रहते हैं। दादी दोनों बच्चों का हर रविवार को उनकी मां पूजा से मिलाने जाती थी। पूजा भी डबल स्टोरी में ही रह रही है। अपहरण के बाद पूजा भी बेटे की तलाश में जुटी थी। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने से भी इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा
लकी का सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को परिजन एसएसपी से मिलने मेरठ पहुंचे थे। वहां उन्होंने पल्लवपुरम पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया था। इसी दौरान परिजनों ने घोषणा की थी कि पुलिस हमारे बेटे को बरामद नहीं कर पा रही, जो बच्चे के बारे में जानकारी देगा वे उसे दस हजार रुपये का इनाम देंगे। इसके बाद पुलिस की दो टीमों को बच्चे की तलाश के लिए लगाया गया।

ई-कॉमर्स कंपनी का मौके पर मिला बैग
लकी का शव जिस जगह पड़ा मिला, उसके पास एक ई-काॅमर्स कंपनी का बैग मिला। जांच के बाद पुलिस ने पाली निवासी एक युवक को हिरासत में लिया, जिसका वह बैग था। पूछताछ में युवक ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले उसका बैग चोरी हो गया था। यह युवक मृतक लकी के चाचा के साथ पिछले नौ माह से कार्य कर रहा है। देर रात को पुलिस ने मृतक के चाचा और अन्य तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है। एसपी सिटी का कहना है कि रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed