फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clashes against molestation, three injured in stone pelting

छेड़छाड़ के विरोध में संघर्ष, पथराव में तीन घायल

Thu, 24 Jul 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Clashes against molestation, three injured in stone pelting
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी भांजी कुछ दिनों से उसके घर पर रह रही है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक भांजी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार सुबह उसने भांजी को देखकर गलत टिप्पणी की और एक पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर उसकी ओर फेंकते हुए कॉल करने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। युवती के मामा ने यह सब देखा तो विरोध जताया। आरोप है कि आरोपी युवक अपने परिजनों और साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। कहासुनी के बाद आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की और युवती को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और आरोपी पक्ष की ओर से पथराव किया गया। इसमें युवती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी पक्ष धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद घायल पक्ष के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed