फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clash between two parties in hastinapur today, firing

मेरठ: हस्तिनापुर में मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस 

Wed, 29 Sep 2021 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Sep 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
clash between two parties in hastinapur today, firing
Meerut news today - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मिहिर भोज को लेकर बुधवार को दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मामले की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद युवकों में खलबली मच गई और सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नए गांव के चौराहे पर पिछले दिनों दो पक्षों के युवकों के बीच मिहिर भोज को अपने-अपने समुदाय का बताने पर विवाद हो गया था। इसके बाद युवकों में लंबी बहस छिड़ गई। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों युवक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ: सरूरपुर थाने के निलंबित दरोगा सुभाष चंद की विभागीय जांच शुरू, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पक्षों के युवकों ने गांव के चौराहे पर गैस एजेंसी के पास एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर चौरहे पर पहुंच गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई।

राहगीरों ने मामले की जानकारी बहसूमा थाना पुलिस को दी जिस पर गांव के सीमा से सटा होने के कारण हस्तिनापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं जानकारी मिलने पर रामराज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन थानों की पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर होकर खेतों में छिप गए।

पुलिस ने युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी युवक हाथ नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मिहिर भोज को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार इस मामले में पोस्ट व तस्वीरें शेयर की जा रहीं हैं। कई शिकायतों पर पुलिस छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों के आज हुए विवाद को लेकर पुलिस गांव में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed