फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Departmental inquiry started of suspended Inspector Subhash Chand of Sarurpur police station

मेरठ: सरूरपुर थाने के निलंबित दरोगा सुभाष चंद की विभागीय जांच शुरू, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Wed, 29 Sep 2021 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Sep 2021 02:33 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को कोर्ट से जमानत दिलाने में दरोगा सुभाष चंद् की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसकी शिकायत मिलने एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात को मामले में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जांच रिपोर्ट के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Meerut: Departmental inquiry started of suspended Inspector Subhash Chand of Sarurpur police station
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में कुख्यात उधम सिंह के मामले में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड हुए दरोगा सुभाष चंद के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। दरोगा पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं, गैर हाजिर पुलिस वालों की लिस्ट भी एसएसपी ने मांग ली है। दस साल से जेल में बंद शातिर अपराधी उधम सिंह की जमानत सरूरपुर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद की लापरवाही के चलते होनी बताई जा रही है। एसपी देहात की रिपोर्ट पर एसएसपी ने सोमवार दरोगा सुभाष को सस्पेंड कर दिया था। 

विज्ञापन


इस मामले में दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। बैंक कर्मियों से रंगदारी मांगने के मामले में उधम सिंह के दोबारा से जेल में जाने के बाद दरोगा की जांच शुरू हुई थी। दरोगा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, दो साल से गैरहाजिर सिपाही अमित कुमार की बर्खास्तगी की रिपोर्ट एसएसपी द्वारा भेजी गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैर हाजिर पुलिस वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। तीन दिन से ज्यादा गैर हाजिर होने पर उक्त पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

इंस्पेक्टर बिजेंद्र के घर की कुर्की वारंट लेने की तैयारी 
भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस ने कुर्की वारंट लेने की तैयारी कोर्ट से कर दी है। इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभी लगी हुई है। सदर बाजार थाने के हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को 31 अगस्त को रिश्वत लेते हुए पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा था। जिसके बाद सदर थाने के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा और हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया था। कांस्टेबल जमानत पर है, जबकि इंस्पेक्टर अभी फरार है।  इंस्पेक्टर एक ट्रक चोरी के फर्जी मुकदमे की जांच कर रहे थे।
 

आरोप है कि इसी मामले में इंस्पेक्टर ने रुपये लिए थे। इस प्रकरण की जांच सीओ क्राइम संजीव दीक्षित कर रहे है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इंस्पेक्टर के घर की कुर्की वारंट लिया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर की तलाश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed