फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   civil services exam

सिविल सर्विस में चमके मेरठी होनहार

Wed, 11 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
civil services exam
सिविल सर्विसेज में चमका मेरठ का अभिनव - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्विस परीक्षा 2015 में मेरठ की पांच प्रतिभाओं ने परचम लहराया है। आईआरएस की ट्रेनिंग कर रहे अभिनव गोयल ने 36वीं रैंक हासिल कर सिविल सर्विस का सपना पूरा किया। दिगंत आनंद ने नौकरी के साथ अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

223 रैंक प्राप्त की। अखिल गोयल ने 251 रैंक हासिल कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। गंगानगर निवासी बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर प्रताप सिंह के बेटे अशोक रतन ने 920 और इनकम टैक्स ऑफिसर मनीष चौहान ने 983 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

अभिनव गोयल के पिता डॉ. संजय गोयल और मां निशि गोयल गायनेकोलॉजिस्ट हैं। सेंट मेरीज एकेडमी से 10वीं और गुरु तेग बहादुर स्कूल से 12वीं की। कानपुर आईआईटी से बीटेक की। अभिनव का यह तीसरा प्रयास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल अभिनव की 289 रैंक आई थी। वह फिलहाल नागपुर में आईआरएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। दिगंत आनंद का परिवार तिरुपति गार्डन गंगानगर में रहता है। पिता अनिल शर्मा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के चेयरमैन हैं।
मां डॉ. रेणू बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में शिक्षिका हैं। दिगंत ने पहले ही प्रयास में 223 रैंक प्राप्त की। फिलहाल वह एडोबे कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अखिल गोयल के पिता अरविंद गोयल डीआईओएस ऑफिस में बाबू हैं।
12वीं दीवान पब्लिक स्कूल से की। मोती लाल नेहरू कॉलेज से बीटेक की। इसके बाद एडोबे कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गए। ऑल इंडिया में 251 रैंक हासिल की। गंगानगर निवासी बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर प्रताप सिंह के बेटे अशोक रतन ने दूसरे प्रयास में 920 रैंक प्राप्त की है। अशोक फिलहाल मथुरा में आईओसीएल कंपनी में ऑफिसर हैं। गेट क्वालीफाई करने के बाद अगस्त 2015 में ज्वाइन किया था।
बीएचयू से बीटेक की। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस भी क्वालीफाई की। भाई प्रशांत रतन एनआईटी श्रीनगर से इंजीनियरिंग कर रहा है। गुप्ता कॉलोनी निवासी गुड़गांव में तैनात इनकम टैक्स ऑफिसर मनीष चौहान ने की दूसरे प्रयास में 983 रैंक आई है।

पिता श्याम सिंह चौहान मैटीरियल कांट्रेक्टर हैं और मां बाला चौहान गृहणी हैं। मनीष ने 12वीं वर्धमान एकेडमी से की। आईआईएमटी से बीसीए और फिर दिल्ली से एमबीए किया। 2012 में ग्रुप बी में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बने। नौकरी के साथ उन्होंने तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed