फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City's youth covered in CAT, scores found

कैट में छाए शहर के युवा, खूब पाए अंक

Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
City's youth covered in CAT, scores found
मेरठ। देेेश के अच्छे प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली कैट परीक्षा का परिणाम शनिवार शाम जारी कर दिया गया। इसमें शहर के होनहारों ने खूब अंक पाए। नवंबर में कैट का पेपर हुआ था। इस वर्ष आईआईएम इंदौर ने पेपर कराया। कैट की परीक्षा में शहर के कई होनहारों ने अच्छे अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। चयनित छात्रों के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिवांगी अग्रवाल ने 99. 41 पर्सेंटाइल हासिल कर आईआईएम में सीट पक्की कर ली है। उन्होंने सोफिया गर्ल्स स्कूल से बारहवीं पास की, इसके बाद बीकॉम किया है। शिवांगी के पिता नीरज अग्रवाल बिजनेस मैन और मां गृहिणी हैं। शिवांगी फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। युग्म सोनी ने 98.01 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वह ज्ञान लोक मयूर विहार शास्त्रीनगर निवासी हैं। आशी गर्ग ने 98.09 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। पुनीत गुप्ता ने 96 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। ध्रुवराज के 91. 32, आर्यन के 91.25 पर्सेंटाइल आए हैं। सभी छात्रों ने आईआईएम में सीट पक्की कर ली है। इनके अतिरिक्त शहर के कई अन्य छात्रों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है। कॅरियर लांचर के निदेशक विक्रांत जावला, रिया जावला व शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कैट 2020 में नौ छात्रों को सौ पर्सेंटाइल
नई दिल्ली। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2020 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नौ छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। इसमें एक भी छात्रा शामिल नहीं है। करीब 19 छात्रों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है। छात्र आईआईएम इंदौर या फिर कैट 2020 की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर व पासवर्ड डालकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देश के सभी आईआईएम, आईआईटी समेत टॉप बिजनेस स्कूल एमबीए प्रोग्राम में कैट स्कोर के आधार पर ही दाखिला देते हैं। कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एमबीए दाखिले के लिए आईआईएम इंटरव्यू भी ऑनलाइन करेगा। कैट कमेटी सोमवार को अधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने ट्वीट कर उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बधाई दी है। कैट कमेटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों में सात इंजीनियरिंग, एक मैथ और एक अन्य मैनेजमेंट बैकग्राउंड का है। इन सफल छात्रों में पांच आईआईटी, राजस्थान स्थित बिट्स पिलानी, एक पटियाला स्थित थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एक वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और एक आईआईएम इंदौर का छात्र है।

आईआईएम इंदौर ने 29 नवंबर को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। कोविड-19 संक्रमण के चलते पहली बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था। कोराना बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत कंप्यूटर आधारित मोड में कुल तीन स्लॉट में 430 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सवा दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 1.90 लाख उम्मीदवारों (83.5 फीसदी) ने परीक्षा दी थी। दो घंटे की कैट परीक्षा में तीन सेक्शन से प्रश्न शामिल थे। इसमें वर्बल एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। आईआईएम इंदौर के साथ ऑनलाइन आयोजित कैट 2020 के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सहयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed