फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City Commissioner reaches Islamabad with city legislator

शहर विधायक के साथ इस्लामाबाद पहुंचे नगर आयुक्त

Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
City Commissioner reaches Islamabad with city legislator
मेरठ। इस्लामाबाद, किदवई नगर और गोला कुआं क्षेत्र में दो माह से जलभराव की समस्या के चलते शहर विधायक रफीक अंसारी क्षेत्र के लोगों के साथ बुधवार को नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने समाधान नहीं होने पर धरना देने का एलान कर दिया। इस पर नगर आयुक्त अधिकारियों को लेकर उनके साथ मौके पर पहुंचे और जल निगम को मैनहोल शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। वहीं, पंप बंद मिलने पर जलकल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस्लामाबाद क्षेत्र में सीवर लाइन चोक होने से दो माह से दूषित पानी सड़क पर भरा रहता है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगर निगम ने सीवेज का पानी निकालने के लिए पंप का इंतजाम किया है। लोगों का कहना है कि पानी निकलने के बाद पंप बंद कर दिया जाता है। इससे दूषित पानी फिर से रास्तेे में भर जाता है। जल निगम ने समस्या के समाधान के लिए सीवर लाइन में दो मैनहोल बनाने का आश्वासन दिया था। नगर आयुक्त की सहमति के बाद जल निगम इसका टेंडर बृहस्पतिवार को निकालेगा।
विज्ञापन

वहीं, शहर विधायक रफीक अंसारी क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद विधायक एवं नगर आयुक्त इस्लामाबाद पहुंचे। यहां पानी निकालने के लिए लगाया गया पंप बंद मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि बृहस्पतिवार को टेंडर होते ही काम शुरू कराएं। समस्या का समाधान नहीं होने तक पंप चलाकर लोगों को राहत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed