फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Citizenship Act, Force is deployed in all sensitive areas including Jama Masjid in Deoband

देवबंद: जुमे की नमाज पर रहेगा हाई अलर्ट, जामा मस्जिद सहित संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात

Fri, 20 Dec 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Dec 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Act, Force is deployed in all sensitive areas including Jama Masjid in Deoband
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार के मद्देनजर सहारनपुर में चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के आसपास एहतियात के तौर पर भारी संख्या में फोर्स लगाया गया है। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय रहेगा। वहीं, भारी वाहनों के लिए शुक्रवार को सुबह छह से शाम छह तक रूट डायवर्ट किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए महानगर में पूरी चौकसी बरती जा रही है। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके साथ ही फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास पुलिस, आरएएफ और पीएसी एवं थाना पुलिस तैनात रहेगी। माहौल खराब न हो, इसको लेकर मुस्लिम समाज से जुड़े संगठनों और मौलानाओं से भी वार्ता की गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित कोतवाली सदर बाजार, देहात कोतवाली, नगर कोतवाली, थाना जनकपुरी, थाना कुतुबशेर और कोतवाली मंडी पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों में कैसे हैं हालात, मेरठ समेत चार शहरों में इंटरनेट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों का बाजार गर्म, इंटरनेट सेवाएं भी रही बंद 
बृहस्पतिवार को महानगर में झगड़ा होने की अफवाहें उड़ती रहीं। शाम के समय अफवाह उड़ी की मोरगंज बाजार में विवाद हो गया है। इसी तरह मानकमऊ में भी झगड़ा होने की अफवाहें रहीं। इस तरह पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इसी डर के कारण कई इलाकों में दुकानदार जल्दी ही दुकानें बंद कर घर चले गए। उधर, बृहस्पतिवार को भी इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रविवार की रात इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों और फोन नंबरों पर सर्विलांस की निगरानी रही।

रूट किया गया डायवर्ट
-- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाली भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर अंबाला की ओर जाएंगे।
-- दिल्ली-शामली की ओर से देहरादून के लिए भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
-- अंबाला से दिल्ली की ओर भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता से होकर जाएंगे।
-- अंबाला से देहरादून के लिए भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया और छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
-- मुजफ्फरनगर से देहरादून की ओर भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
-- विकासनगर बेहट की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी होकर जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed