फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CISCE Result 2018: Vrinda Agrawal tops the school in 12th and Kartikeya tops school in 10th

CISCE Result 2018: 10वीं में प्रशस्ति बनीं NCR की थर्ड टॉपर, 12वीं में खुशांक ने किया जिला टॉप

Mon, 14 May 2018 07:59 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 14 May 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
CISCE Result 2018: Vrinda Agrawal tops the school in 12th and Kartikeya tops school in 10th
वृंदा अग्रवाल और कार्तिकेय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईसीएससी, 10वीं) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई 12वीं) के नतीजे जारी हुए। परीक्षा परिणामों में मेरठ के मेधावियों ने झंडा बुलंद किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा प्रशस्ति सराफ 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले की फर्स्ट और दिल्ली एनसीआर की थर्ड टॉपर बनीं। सेंट मेरीज एकेडमी से 12वीं के छात्र खुशांक त्यागी ने साइंस स्ट्रीम में 98.75 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया। साथ ही दिल्ली एनसीआर की टॉप थ्री की सूची में इनका तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे परिणाम काउंसिल की साइट पर अपलोड किए गए। 10वीं में जिले की दूसरी टॉपर भी सोफिया की छात्रा वंशिता गर्ग रहीं। इन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर सेंट मेरीज के दो व सोफिया की तीन छात्राआें ने 97.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें सेंट मेरीज के कार्तिकेय ढल व भव्य सिंघल और सोफिया गर्ल्स की वृंदा तेवतिया, राशि सिंह व सौम्या बंसल शामिल हैं।
विज्ञापन


12वीं में सोफिया गर्ल्स की छात्रा देव्यांशी त्यागी ने 98.5 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान सेंट मेरीज के कार्तिक गर्ग ने 95.75 प्रतिशत अंक लेकर हासिल किया। कार्तिक स्कूल के सेकेंड टॉपर बने। 12वीं कॉमर्स में सेंट मेरीज की श्रुति शर्मा 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में कॉमर्स की टॉपर बनीं। कॉमर्स में जिले की सेंके ड टॉपर सोफिया गर्ल्स की शैली जैन रहीं। शैली ने 94.25 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में स्ट्रीम टॉप किया। जिले में कॉमर्स की तीसरी टॉपर स्तुति बंसल रहीं। सोफिया की छात्रा स्तुति ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में कॉमर्स में सेकेंड रैंक प्राप्त की। शहर में आईसीएसई के छह स्कूल हैं। सेंट मेरीज स्कूल कैंट, सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट, ऑल सेंट्स स्कूल बच्चा पार्क, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपी टैंक, सेंट जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कंकरखेड़ा, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल कंकरखेड़ा के नतीजे घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CISCE Result 2018: Vrinda Agrawal tops the school in 12th and Kartikeya tops school in 10th
फाइल फोटो

सहारनपुर में दसवीं में इंफेंट जीजस स्कूल के छात्र वंश सैनी ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के साथ ही जनपद में भी पहला स्थान हासिल किया, जबकि 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की कनिका वशिष्ट 96.75 फीसदी अंकों के साथ जिले की टॉपर बनी है।   

जनपद में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध मात्र दो स्कूल हैं। इनमें इंफेंट जीजस स्कूल दसवीं तक ही है, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल 12वीं तक है। इंफेंट जीजस स्कूल में साइंस स्ट्रीम में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ वंश सैनी पहले, 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दीपांशु कुमार दूसरे तथा 89.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सांतनु चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर रही उत्कर्षा शुक्ला ने 93.8 फीसदी, दूसरे स्थान पर रहे वरुण गुप्ता ने 92.8 फीसदी और तीसरे स्थान पर रही शानिया ने 80.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं में टॉपर रहे आयुष कुमार ने 94.6 फीसदी, दूसरे स्थान पर रही श्वेता ने 92.6 फीसदी और तीसरे स्थान पर रहे उदित ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किए। 12वीं में 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ कनिका पहले, 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ विक्रांत पंवार दूसरे तथा 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशा तीसरे स्थान पर रही।

शामली जनपद से हाईस्कूल में अकांक्षा कुंडू और इंटर में सक्षम आर्य ने स्कूल टॉप किया है। रिजल्ट देखते ही परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। शिक्षकों और परिजनों ने स्कूल टॉपर्स को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  
पूर्वाह्न तीन बजे आईसीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ। आईसीएसई का पूरे जनपद में शामली शहर में सेंट फ्रांसिस मात्र एक अकेला स्कूल है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ छात्र-छात्राएं धीरे धीरे स्कूल पहुंचने लगे। जिसके बाद स्कूल में हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट निकालते हुए टॉपर्स सूची तैयार कर बोर्ड पर चस्पा की। छात्र-छात्राओं ने जैसे ही रिजल्ट देखा तो अच्छा रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे। प्रधानाचार्य फादर बिजूटोर ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। 

स्कूल में हाईस्कूल में अकांक्षा कुंडू ने 97.83 प्रतिशत और इंटर में सक्षम आर्य ने 96.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। फादर बिजूटोर ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल 140 छात्र-छात्राएं और इंटर में 93 छात्र-छात्राओं में सभी अच्छे अंकों के साथ पास हुए है। पिछली बार स्कूल में हाईस्कूल के टॉपर ने 96 प्रतिशत और इंटर के टॉपर्स ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर्स रहे थे। इस बार रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा है।

उधर, मुजफ्फरनगर के खतौली में सेंट थॉमस स्कूल के सीआईसीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में साहिल ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं लगन गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। अर्शनूर कौर ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed