फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   christmas par sab banege santa

क्रिसमस पर सब बनेंगे सांता, जमकर होगा धमाल 

Thu, 21 Dec 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 21 Dec 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
christmas par sab banege santa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्रिसमस के रंग सजावट, बाजार और केक के साथ परिधानों पर भी छा रहे हैं। महिलाएं, युवतियां क्रिसमस की थीम पार्टी के लिए लाल, सफेद रंग के कपड़े तैयार करा रही हैं। दुकानों पर बच्चों और बड़ों के लिए सांता क्लॉज क ी ड्रेस का डिसप्ले है तो युवतियां व महिलाएं बुटीक्स पर लाल, सफेद सांता के रंग में ड्रेस डिजायन करा रही हैं। शहर के अधिकांश बुटीक्स में इन दिनों क्रिसमस थीम पार्टी के ड्रेस तैयार हो रही हैं। बुटीक्स संचालक और ड्रेस डिजायनर भी रुटीन ड्रेस में क्रिसमस को जोड़कर फैशन को क्रिसमस का रंग दे रहे हैं। साड़ी, सूट से हटकर गाउन, वनपीस, स्कर्ट, केप टॉप, जिपर, पेंट्स, स्लिट दुपट्टों आदि को क्रिसमस के रंगों के आधार पर पार्टी के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय, पाश्चात्य दोनों में क्रिसमस रंग
भारतीय परंपरागत परिधानों के साथ पाश्चात्य परिधानों में इस समय क्रिसमस का लाल, सफेद और हरा रंग बहुत पसंद किया जा रहा है। हरा रंग क्रिसमस ट्री के लिए, लाल और सफेद रंग सांता क्लॉज के कपड़ों का रंग है। सांता की टोपी, दाढ़ी, मोजे, पोटली और दस्तानों से लाल-सफेद रंग लेकर इसी रंग में कपड़े तैयार हो रहे हैं। बेलवेट, शिफॉन की सबसे ज्यादा मांग है। सिल्क, नेट, जार्जेट में भी लाल, सफेद रंग को लेकर ड्रेस तैयार हो रही हैं। 
विज्ञापन


गाउन, स्कर्ट, पोंचू की विशेष मांग
क्रिसमस की पार्टी में परंपरागत परिधानों के बजाय वेस्टर्न आउटफिट का ट्रेंड ज्यादा होता है। बेलवेट की साड़ी, कुर्ती के बजाय महिलाएं व युवतियां लांग गाउन, गाउन विद केप, गाउन विद ज़िपर, क्रॉप टॉप, केप टॉप, पोंचू, प्लाजो, धोती विद टॉप, स्लिट साड़ी और परमानेंट साड़ी को ज्यादा प्रिफर कर रही हैं। गाउन के साथ हैंडग्लव्ज़, जैकेट टॉप की अधिक मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस थीम होना जरूरी
किटी और क्लब दोनों में क्रिसमस थीम पर पार्टी होती हैं। कपड़ों में क्रिसमस थीम का होना जरूरी है, इसलिए लाल, सफेद रंग का बेस लेकर उस पर मनचाही एंब्रायडरी करते हैं। केप, क्रॉप टॉप, गाउन, स्कर्ट, टॉप का मैच ज्यादा पसंद किया जा रहा है। - निधि जैन, स्वस्ति क्रिएशन थापरनगर

पोंचू टॉप की डिमांड
युवतियाें को वेस्टर्न स्टाइल ज्यादा पसंद आते हैं, इसलिए स्लीक पेंट्स के साथ सफेद टॉप, फ्रिल टॉप, फ्रैंचिस और पोंचू टॉप की अधिक डिमांड है। - वर्षा राणा, चंद्रिका फैशन, वेस्टर्न कचहरी रोड

आर्डर पर बनवा रहीं 
क्रिसमस पर सांता क्लॉज के रंग काफी अहम होते हैं। सफेद बेस पर लाल एंब्रायडरी या लाल पर सफेद मोतियों, पैच का काम अधिक डिमांड में है। सफेद स्टॉल, पोंचू, केप टॉप भी ऑर्डर पर बन रहे हैं। - मदिहा रसूल, ड्रीम डिजायनर चैपल स्ट्रीट

पैच हटाकर सामान्य बनेगी ड्रेस 
साड़ी, सूट और स्कर्ट पर सांता क्लॉज की एंब्रायडरी, हिरन, क्रिसमस ट्री की एंब्रायडरी का पैच लगवाकर कपड़े तैयार कर रहे हैं। क्रिसमस के बाद इन पैच क ो हटाकर ड्रेस को सामान्य तरीके से कभी भी पहन सकते हैं। - मोना तेवतिया, विजयश्री बुटीक, चंद्रिका कालोनी शिवाजी रोड

लाल और सफेद रंग की मांग 
क्रि समस पार्टी में सभी वेस्टर्न परिधान पहनना चाहते हैं। इसलिए टॉप-पेंट, कोट टॉप विद पेंट, फ्रॉक, वनपीस, लांग गाउन को लाल, सफेद और हरे रंग के कांबिनेशन में तैयार करा रहे हैं। - कशिश अग्रवाल, वैला वैला ईस्टर्न कचहरी रोड


ताकि ड्रेस दिखे सुंदर
इस समय फेदर, फ्रिल, फ्रिचेंस, मोती वर्क बहुत ज्यादा डिमांड में हैं। इसलिए युवतियां अपनी मनपसंद ड्रेस को लाल व सफेद रंग के काम से सजवा रही हैं, ताकि क्रिसमस का लुक भी आ जाए और ड्रेस भी सुंदर हो। - अदिति कुमार, ऑलवेज बुटीक, साकेत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed