{"_id":"5efec4ebaf25760b94702d6b","slug":"choreographer-saroj-khan-death-she-was-also-a-faculty-in-an-acting-institute-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मेरठ के इस एक्टिंग इंस्टिट्यूट में आती थीं नृत्य सिखाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मेरठ के इस एक्टिंग इंस्टिट्यूट में आती थीं नृत्य सिखाने
Fri, 03 Jul 2020 11:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.52 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके शव को रात में ही बांद्रा के अस्पताल में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब मलाड के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रति शोक प्रकट करने के लिए प्रार्थना सभा तीन दिन बाद होगी।
विज्ञापन
बता दें कि 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज खान 71 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नई-नवेली दुल्हन ने बंद कमरे में किया कुछ ऐसा, दरवाजा खुलते ही उड़े परिजनों के होश, दर्दनाक है पूरी कहानी
सरोज खान मेरठ परतापुर बाईपास के इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में गेस्ट फैकल्टी थीं। यहां वह समय समय पर युवाओं को नृत्य की बारीकियां सिखाने आती रहती थीं। वहीं महाभारत पार्ट-2 की अभिनेत्री शफक नाज़ व फलक नाज़ को सरोज खान ने ही नृत्य सिखाया था।
वह हमेशा कहती थी कि मेरठ के युवाओं में गजब की नृत्य प्रतिभा है। मेरठ में तीन से चार बार सरोज खान नृत्य प्रतियोगिताओं को जज करने आई हैं। शोप्रिक्स मॉल में हुए डांस शो को जज करने भी वे मेरठ आई थीं। सनी इंटरटेनमेंट के अलावा वे बीट्स ऑफ डांस के लिए भी शो को मेरठ में जज कर चुकी हैं।
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। वह 71 साल की थीं। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी। सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से वो कोरियोग्राफर बन गईं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/