ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन नेहा पैरों में दर्द होने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। यहां उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह जल्द ही उसके ससुराल आ जाएं।
इसके बाद नेहा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मायके वाले जब बेटी के घर पहुंचे तो ससुराल वालों को किसी अनहोनी का अहसास हुआ। इसके बाद जो हुआ वह खौफनाक था। आगे पढ़ें शादी के दूसरे ही दुल्हन के आत्महत्या करने की पूरी कहानी :-
2 of 6
suicide news
- फोटो : अमर उजाला
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा के मोहल्ला शंकर पट्टी निवासी सचिन सैनी पुत्र शरणदास घर में ही टीवी रिपेयरिंग शॉप करता है।
सचिन की शादी 29 जून को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नागौर निवासी नेहा से हुई थी। कोरोना वायरस के चलते सादगी से शादी की सभी रस्में हुईं, जिसके बाद उसी दिन शाम को नेहा दुल्हन बनकर कुटेसरा में सचिन के घर आ गई थी।
3 of 6
wedding
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह का समय था नेहा ने ससुराल से पिता को फोन पर जल्दी आने की बात कही और फोन रख दिया। पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो सुसराल वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने नई दुल्हन को आवाज लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आई।
4 of 6
suicide news
- फोटो : अमर उजाला
जब कमरे के बाहर लगातार आवाज लगाने के बावजूद अंदर हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर पंखे से नेहा की लाश लटकी मिली। उसने अपने दुपट्टे से पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी।
5 of 6
suicide news
- फोटो : अमर उजाला
नई-नवेली दुल्हन का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेजते हुए पति सचिन व ससुर -शरणदास को हिरासत में ले लिया।
एसओ सूबे सिंह का कहना है कि सचिन सैनी व उसके पिता शरण दास को हिरासत में ले लिया है।