Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children mistreated at child protection home; FIR registered against caretaker

Meerut News: बाल संरक्षण गृह में बच्चों के साथ प्रताड़ना, केयरटेकर पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 08:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Nov 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Children mistreated at child protection home; FIR registered against caretaker
सरूरपुर कलां गांव स्थित क्षितिज बाल एवं शिशु गृह में पहुंची डीएम की पत्नी स्वाति सहगल व परिवार
सरूरपुरकलां के घरोंदा बाल संरक्षण गृह में दिवाली पर पहुंची डीएम की पत्नी को दृष्टिहीन बच्चे ने की थी प्रताड़ना की शिकायत
विज्ञापन

-डीएम के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच में उजागर हुआ था मामला
बच्चों को पीटने, मिठाइयां और गिफ्ट घर ले जाने का मामला उजागर होने पर हुई कार्रवाई
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिवाली पर सरूरपुरकलां गांव के घरोंदा बाल संरक्षण गृह में बच्चों को मिठाई देने पहुंची डीएम दिव्यांशु पटेल की पत्नी स्वाति सहगल के सामने बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। वहां दृष्टिहीन बच्चे ने बताया कि केयरटेकर बच्चों को धमकाती है और पीटती है। उनका खाने के अलावा अन्य सामान भी खुद ले जाती है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को वहां भेजा तो जांच के बाद केयरटेकर अंकिता निवासी अमरोहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
सरूरपुरकलां गांव की धर्मशाला के भवन में पिछले दो साल से घरोंदा वेलफेयर संस्था का बाल संरक्षण गृह चल रहा है, जहां मेरठ में मिले दो बच्चे, रामपुर का एक, खेकड़ा के दो बच्चे रखे गए हैं। यह सभी बच्चे अनाथ हैं। इनमें ढाई साल का दृष्टिहीन बच्चा भी है। रविवार को दिवाली पर्व पर डीएम दिव्यांशु पटेल की पत्नी स्वाति सहगल, बेटी और सास वहां बच्चों के लिए मिठाई व गिफ्ट देने गईं।
विज्ञापन

वहां पर डीएम की पत्नी ने दृष्टिहीन बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया और बच्चे से बातचीत की। बच्चा कहने लगा कि दीदी हमे मिठाई नहीं खाने देंगी, वह खुद खा लेंगी। यह सुनकर डीएम की पत्नी चौंक गई और उन्होंने बच्चे को अलग ले जाकर बात की। तब बच्चे ने बताया कि वहां उनकी पिटाई की जाती है। सामान मांगने पर उन्हें धमकाया जाता है। यह भी बताया कि आपके जाते ही केयरटेकर गिफ्ट और मिठाइयां छीनकर अपने घर ले जाएगी। वहां से आकर उन्होंने डीएम को इस बारे में बताया। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जांच करने पहुंचे और बच्चों से अलग-अलग बातचीत की गई तो बच्चों के साथ मारपीट करने, धमकाने, सही ढंग से देखभाल नहीं करना उजागर हुआ। इस मामले में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने जांच रिपोर्ट के साथ मंगलवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने, किशोर न्याय बाल संरक्षण की धारा 75 के तहत प्रताड़ित करना और संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 82 के तहत बच्चों की सही से देखभाल नहीं करना समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

दो साल से चल रहा बाल संरक्षण गृह
सरूरपुरकलां गांव की धर्मशाला के भवन में पिछले दो साल से घरोंदा वेलफेयर संस्था का बाल संरक्षण गृह संचालित है। वहां पर रखे गए पांच बच्चों में एक ढाई साल का है, जो दृष्टिहीन है। एक बच्चा सात साल का है और अन्य तीन बच्चे करीब साढ़े तीन साल के हैं। बाल संरक्षण गृह के संचालन में कोई सरकारी बजट नहीं दिया, लेकिन उसके देखभाल और सही संचालन कराने की जिम्मेदारी अफसरों की है।

डीएम की पत्नी न जाती तो प्रताड़ना का पता नहीं चलता
सरूरपुरकलां गांव में संचालित बाल संरक्षण गृह में अगर डीएम की पत्नी न जाती तो बच्चों की प्रताड़ना का मामला उजागर नहीं होता और वहां पर बच्चों की पिटाई होती रहती। साथ ही बच्चों को मिलने वाले सामान की हेराफेरी भी होती रहती। केयरटेकर पर कार्रवाई होने के बाद अब वहां सुधार होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। जिससे बाल संरक्षण गृह में रखे गए बच्चों का सही पालन पोषण हो सके।


वर्जन-सरूरपुरकलां गांव में संचालित घरोंदा बाल संरक्षण गृह में बच्चों के साथ मारपीट, गलत व्यवहार करने, धमकाने और उन्हें दिए जाने वाले सामान केयर टेकर के घर ले जाने का मामला सामने आया है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है। बाल संरक्षण गृह को चलाने वाली संस्था को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। दिव्यांशु पटेल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed