{"_id":"5bd46e3bbdec2267b36abb43","slug":"children-gift-a-plant-in-wedding-of-a-couple-in-baghpat-to-save-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने शादी में नवविवाहित जोड़े को दिया बेशकीमती तोहफा, जानकर आप भी करेंगे तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने शादी में नवविवाहित जोड़े को दिया बेशकीमती तोहफा, जानकर आप भी करेंगे तारीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
बागपत न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बड़ौत में एक शादी में बच्चों द्वारा दिए गए अनोखे तोहफे की हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल यहां तिलवाड़ी गांव में दो बच्चों ने नवदंपत्ति को विवाह में पौधा भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
तिलवाड़ा गांव शादी में नवविवाहित जोड़े को पौधा भेंटकर दो बच्चों ने एक मिसाल कायम की है। यहां विवाह के पवित्र बंधन में बंधे नवदंपत्ति सोनिया और भगवानपुर नांगल निवासी पंकज सिंह को विवाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न होने पर युवराज सूर्या और प्रिया उपाध्याय ने पौधा भेंटकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम में आए लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर डा आरआरडी उपाध्याय, मनोज, सुनील, अमित, रामभजन, हरेंद्र, गजे सिंह, रीतू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
