फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child killed, seven injured in collision between e-rickshaw and bogie

Meerut News: ई-रिक्शा और बोगी की भिड़ंत में बच्चे की मौत, सात घायल

Fri, 21 Apr 2023 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Child killed, seven injured in collision between e-rickshaw and bogie
मवाना। बृहस्पतिवार शाम गेहूं की कटाई कर ई-रिक्शा में मवाना लौटते समय मीवा मार्ग पर 90 क्वार्टर के पास ई-रिक्शा व बोगी की भिड़ंत हो गई। जिसमें छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। चालक बोगी लेकर फरार हो गया। घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई शिव नगर जुड्डी निवासी राजा पुत्र लक्ष्मण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता लक्ष्मण, सुदेश पत्नी अजय, बबली पत्नी टीटू, देव पुत्र राजा, कांता पत्नी सुभाष, सुमन पत्नी नरेंद्र, सोनी पत्नी राजा, पूजा पत्नी संदीप आदि सभी मीवा में गेहूं की कटाई कर ई-रिक्शा से बृहस्पतिवार शाम 7 बजे मवाना लौट रहे थे। मीवा मार्ग पर 90 क्वार्टर के पास पहुंचे तो सामने से अनियंत्रित बोगी चालक ने लापरवाही के साथ ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने छह वर्षीय देव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा ने बताया कि उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। देव दूसरे नंबर का था। देव की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed