{"_id":"5cd2d2dabdec22070b272a7d","slug":"child-dies-and-two-people-injured-in-truck-accident-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक और बुग्गी की भिड़ंत में बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक और बुग्गी की भिड़ंत में बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 May 2019 06:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिजनौर में बुग्गी से भूसा लेने जा रहे बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि उसके गांव के ही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव मुंढाला निवासी इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार की रात अपने पुत्र इस्माईल (12) के साथ बुग्गी से भूसा लेने जा रहा था। उसके साथ में गांव का ही इरशाद भी अपनी बुग्गी से भूसा लेने के लिए ही उसके साथ जा रहा था। उसका पुत्र इस्माईल इरशाद की बुग्गी पर बैठा था। उसके साथ में दिलशाद और इरशाद भी बुग्गी पर बैठे थे और इस्लाम बुग्गी के पीछे पैदल चल रहा था। दिल्ली-पौड़ी हाईवे के पास स्थित मजार वाली ढाली पर तेज रफ्तार से आते ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे इस्माईल की मौके पर ही मौत हो गई और दिलशाद और इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस्लाम के अनुसार टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ट्रक चालक ने अपना नाम इस्तेखार पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी ग्राम मदापुर उर्फ मुस्तफाबाद थाना पिलखुआ जिला हापुड़ बताया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/