फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child death due to electric current in Shamli, many injured

खंभे में उतरा करंट, बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, दो झुलसे

Sun, 01 Apr 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 01 Apr 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Child death due to electric current in Shamli, many injured
फाइल फोटो

शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव रामनगर में सड़क किनारे हाइटेंशन लाइन से सटाकर खड़े किए गए खंभे से करंट लगने के कारण एक बालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी और उन्हें बचाने की कोशिश करने वाला युवक झुलस गया। हादसे को लेकर विद्युत निगम अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


शनिवार शाम गांव रामनगर निवासी विजय (11) अपने साथी काटू (आठ) अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद सड़क किनारे लगाए गए खंभे के गड्ढे में जा गिरी। विजय गेंद लेने पहुंचा, तो उसका हाथ खंभे से टकरा गया। जिससे करंट आने के कारण वह खंभे से चिपक गया। जब उसे छुड़ाने काटू आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीण ऋषिपाल ने दोनों बच्चों को छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसे भी जोरदार करंट लगा। शोरशराबा होने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद तीनों को बामुश्किल खंभे से अलग किया गया। उसके बाद तीनों को जब सीएचसी ले जा रहे थे तो रास्ते में विजय ने दम तोड़ दिया। जबकि काटू और ऋषिपाल को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजय की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: करंट का कहर, धमाके से मची चीख पुकार, बीटेक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

Child death due to electric current in Shamli, many injured
इन्हीं खम्भों से लगा करंट - फोटो : अमर उजाला

उधर, विजय के चाचा सतीश ने खंभे लगाने वाले ठेकेदार, अवर अभियंता और एसडीओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विजय के पिता की भी करंट से मौत हुई थी
क्रिकेट खेलते समय शनिवार शाम करंट लगने पर विजय की मौत हो गई। उसके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि विजय के पिता विनोद की करीब पांच साल पूर्व करंट लगने के कारण ही मौत हो गई थी। अब विजय की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed