फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child death by falling into the pit, this second big accident in 24 hours

ढाई फीट गहरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, 24 घंटे में ये दूसरा बड़ा हादसा

Fri, 29 Dec 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 29 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Child death by falling into the pit, this second big accident in 24 hours
गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में एक बार फिर से गटर बच्चे की मौत का कारण बन गया। पाइप लाइन के ढाई फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 15 माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्चा दादी के साथ घर के बाहर पार्क के नजदीक खेल रहा था, उसी समय गड्ढे में जा गिरा। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। 24 घंटे में गड्ढे में गिरने से ये दूसरी मौत है। इससे पहले बुधवार को मोदीपुरम में 21 माह के मासूम की गटर में गिरने से मौत हो गयी थी।

विज्ञापन


पढ़ें : मोदी की कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, घर के इकलौते मासूम की मौत
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ रोड पर कोरल स्प्रिंग कॉलोनी है। कालोनी में धनवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। धनवीर कालोनी की आरडब्लूए के सचिव भी हैं। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह धनवीर ड्यूटी पर चले गए, जबकि बेटी दीक्षिता व बेटा नमन स्कूल गए हुए थे। मां गुरमीत घर के घरेलू काम कर रही थी। करीब पौने दस बजे धनवीर का15 माह का बेटा लक्ष्य अपनी दादी विमला देवी के साथ घर के बाहर बने पार्क के पास खेल रहा था। तभी दादी चंद मिनटों के लिए कुछ सामान लेने घर के अंदर गई। तभी लक्ष्य खेलता हुआ घर से करीब सौ मीटर दूर पाइप लाइन के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। घर के अंदर से वापस आने पर बच्चा बाहर नहीं मिला। जिससे परिजनों के हाथ पैर फूल गए। कालोनी में बच्चे के लापता होने की सूचना पर लोग घरों से निकल आए। इस बीच कुछ बच्चों ने बताया कि एक बच्चा पानी से भरे गड्ढे में पड़ा है। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। आनन फानन में बच्चे को आनंद अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। ये गड्ढा पाइप लाइन को चालू और बंद करने के लिये बनाया गया था, लेकिन इसको ढकने की जरूरत नहीं समझी गयी, जिसके बाद ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed