{"_id":"5a438dfa4f1c1bf4688c3980","slug":"only-son-to-adopt-death-in-open-manhole-kohram-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, घर के इकलौते मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, घर के इकलौते मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
खुले मैनहोल में गिरकर मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। गटर में गिरने से 21 माह के इकलौते मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कॉलोनी के सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाकर उसके खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर भाजपाई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मोदीपुरम की पुरानी कॉलोनी में सी-टाइप क्वार्टर नंबर 32/2 में सुरेश अपनी पत्नी बीना वर्मा के साथ रह रहा है। उनका 21 माह का बच्चा धैर्य भी था। सुरेश पल्लवपुरम बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन है। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे बच्चा खेलते हुए घर से बाहर आ गया। वह घर के पास ही खुले हुए गटर में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो सुरेश ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दंपति ने कॉलोनी में बच्चे की तलाश शुरू की। कॉलोनी के अन्य लोग भी उनके साथ लग गए। काफी देर बाद जब वह गटर के पास गए तो बच्चे को उसमें पड़ा देखा। जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया और पहले कोटपाल फिर कैलाशी अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता संजय गुप्ता, कल्लू पंडित, सुभाष चौहान, आरएन तिवारी, अमित गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने कॉलोनी की देखभाल करने वाले सुपरवाइजर रविंद्र नाथ पांडेय पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन
मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं
मोदी कॉलोनी सुपरवाइजर रविंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि यह मोदी कर्मचारियों की कॉलोनी है। बच्चे के मौत के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। यह परिवार की जिम्मेदारी है, इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं।
तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि मोदी कॉलोनी में बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जानकारी ली गई है। बच्चे की मां ने तहरीर दी है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/