फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi said, Sugarcane will be paid to all farmers

मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा, एक-एक किसानों के गन्ने का होगा भुगतान

Fri, 25 May 2018 12:27 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 25 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi said, Sugarcane will be paid to all farmers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के नूरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में किसान से लेकर नौजवान सभी का ख्याल रखा गया है। भाजपा के राज में किसानों और नौजवानों का मान और सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के एक-एक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में किसानों को उनके फसलों का सही दाम मिल रहा है। कहा कि अकेले बिजनौर में करीब 70 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब थी। भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में चारों ओर सुरक्षा का माहौल है और व्यापारी प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो उस समय प्रदेश का खजाना खाली था और कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन भाजपा सरकार के आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। अकेले बिजनौर में ही करीब 70 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। पिछली सरकार में किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में फसलों के सही दाम मिल रहे हैं। गन्ने का सर्वाधिक भुगतान भाजपा सरकार द्वारा कराया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम योगी बोले- पिछली सरकार में कैराना में फैलाई गई अराजकता, हम नहीं होने देंगे कानून से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Minister Yogi said, Sugarcane will be paid to all farmers
बीजेपी समर्थक - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन आदि में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। समाज के सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में शीघ्र ही 1.62 लाख भर्तियां होनी हैं। इसके साथ ही 1.37 लाख शिक्षकों की भी नियुक्ति शीघ्र होंगी। टीईटी पास शिक्षा मित्रों को इस भर्ती में छूट मिलेगी। बाबू जयसिंह की अध्यक्षता एवं राजीव सिसौदिया के संचालन में आयोजित सभा को मंत्री भूपेंद्र चौधरी, उपेंद्र तिवारी, गुलाबो देवी, गिरीश यादव, बलदेव सिंह ओलख, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक राजीव तरोरा, ओम कुमार, कमलेश सैनी, ओमकुमार, अशोक राणा, सांसद भारतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार व डॉ.यशवंत सिंह आदि ने संबोधित किया।

सरकार में क्षेत्रीय विधायक होने पर बहेगी विकास की गंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकेंद्र चौहान को याद करते हुए कहा कि लोकेंद्र चौहान हमेशा किसानों, गरीबों की लड़ाई लड़ते थे। यह समय उन्हें श्रद्धांजलि देने का है। केंद्र व प्रदेश में सरकार के साथ क्षेत्रीय विधायक भी आपका होगा तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने अवनी सिंह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लोकेंद्र की तरह ही उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed