{"_id":"5a5c600e4f1c1b7f268b476f","slug":"charges-up-police-seize-18000-looters-this-was-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के सिपाही पर 18 हजार लूटने का आरोप, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के सिपाही पर 18 हजार लूटने का आरोप, ये था मामला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
यूूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के तीन युवकों ने सिपाही पर 18 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। तीनों युवक थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें उक्त पुलिसकर्मी नहीं मिले।
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मेमन निवासी अंकित सोम पुत्र ऋषिपाल, गौरव प्रताप और साजन कुमार ने बताया कि वे एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का ऑफिस पल्लवपुरम स्थित फेस वन में है। अंकित सोम ने खुद को एक विधायक का चचेरा भाई बताया। उनका कहना है कि वे तीनों शनिवार रात एक बाइक पर सवार होकर पल्लवपुरम से दौराला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा से आगे एक फैंटम बाइक सवार सिपाही ने उन्हें रोक लिया। उसने बाइक पर ट्रिपलिंग करने की बात कहते हुए चलान काटने को कहा। इसी दौरान एक युवक ने मोबाइल से सिपाही का फोटो खींच लिया। आरोप है कि इससे नाराज सिपाही ने उनसे 18 हजार रुपये और बाइक के कागजात छीन लिए। इसके बाद पल्लवपुरम की ओर चला गया। तीनों युवक दौराला, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा थाने गए, लेकिन उन्हें उक्त सिपाही नहीं मिला। युवक ने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/