{"_id":"6a47b11b4e71fdf6e105ac8c","slug":"chants-of-jai-khatu-shyam-to-resound-in-bahsuma-consecration-ceremony-and-community-feast-on-july-6-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107810-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बहसूमा में गूंजेगा खाटू श्याम का जयकारा, छह जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बहसूमा में गूंजेगा खाटू श्याम का जयकारा, छह जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित बाहरला मंदिर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में श्री खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन छह जुलाई को होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के कोषाध्यक्ष विपिन माहेश्वरी ने बताया कि चार जुलाई को प्रातः 8:00 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक पूजन होगा। पांच जुलाई को प्रातः 8:00 से दोपहर 12 बजे तक पूजन के बाद शाम 4:00 बजे निशान यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि छह जुलाई को प्रातः 7:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा, सुबह 8:00 बजे विशाल यज्ञ, 11 बजे भंडारा और शाम 7:00 बजे से श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल शिव दुर्गा मंदिर भक्ति मार्ग के माध्यम से किया जाएगा। समिति के अनुसार मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (जल शक्ति) दिनेश खटीक शामिल होंगे। नगरवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविंद्र नागर, लोकेश सिंघल, रामावतार शर्मा, शिवम माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।