फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrashekhar says that we are against violence but not coward unionship willteach Lessons BJP

चंद्रशेखर बोले-हिंसा के खिलाफ हैं मगर कायर नहीं, एकजुट होकर भाजपा को सिखाएंगे सबक

Mon, 01 Oct 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar says that we are against violence but not coward unionship willteach Lessons BJP
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आध्यात्मिक सत्संग में पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि हम लोग बाबा साहब को भी मानते है और उधम सिंह को भी मानते हैं। हम हिंसा के खिलाफ है मगर कायर नहीं है। हम सम्मान की खातिर जान दे भी सकते है और गर्दन काट भी सकते हैं। गुलामी से आजादी चाहते हो तो एकजुट हो जाओ। आगे जानें क्या बोले चंद्रशेखर:-

विज्ञापन

Chandrashekhar says that we are against violence but not coward unionship willteach Lessons BJP
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर की अंबा विहार कालोनी में आयोजित सत्संग के दौरान एसएसीएसटी आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद पीएल पूनिया, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यहां चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे 45 भाईयों को जेल में डाला गया और 55 घर फूंके गए।

उन्होंने कौम को आजादी एवं सम्मान पाने के लिए आगामी 2019 चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया। कहा कि समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने डीएम और एसएसपी को इस बारे में चेतावनी दे दी है कि यदि समाज के लोगों पर 107/16 की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हुई तो समाज जबरदस्त आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही ऐसे आंदोलन चल पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

9 अक्टूबर को लेंगे डा. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने का संकल्प
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि आगामी नौ अक्टूबर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर भीम आर्मी बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहब ने नारा दिया था कि आरक्षण से एसपी-डीएम जबकि वोट से सीएम-पीएम लेंगे। कहा कि डा. आंबेडकर की बदौलत ही समाज के युवा आज एसपी और डीएम तक बन पा रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हमें एकजुट होकर वोट से सीएम और पीएम भी बनाना होगा।

उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। विरोधियों ने युवाओं को भड़काकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने का षडयंत्र रच रखा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग केवल जानकारी करने के लिए ही करें। कोई भड़काऊ कमेंट ना करें। कहा कि जेल में बंद साथियों को रिहा कराने के लिए दिसंबर में दिल्ली में बडा आंदोलन किया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed