फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrasekhar said Muslims and we are one and said no connection with BJP and Congress

चंद्रशेखर बोला- मुस्लिम और हमारा एक खून, भाजपा-कांग्रेस से नहीं कोई नाता

Sat, 13 Oct 2018 08:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar said Muslims and we are one and said no connection with BJP and Congress
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि मनुवादी पार्टी कांग्रेस हो या भाजपा कभी भी हमारी नहीं हो सकती है। बसपा ही केवल हमारी पार्टी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब का वह सपना पूरा होने जा रहा है जिसमें अबकी बार बसपा ही केंद्र की सत्ता में पहुंचेगी। मुस्लिम और हमारा एक खून है अबकी बार हम सब एक होकर काम करेंगे।  

विज्ञापन


जातीय हिंसा के बाद शनिवार को पहली बार शब्बीरपुर पहुंचे भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि उनके अपने परिवार से मिलने के लिए उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है और अबकी बार हम मेहनतकश लोग अपना हक लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब 15 प्रतिशत दिल्ली पर नहीं होंगे। बहुजन समाज व मुस्लिमों का भला तभी हो सकता है जब उनके कब्जे में पूरी दिल्ली होगी। नम आंखों से भीम आर्मी संस्थापक ने एलआईयू व पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शब्बीरपुर आने से रोका जा रहा था, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वह चंद्रशेखर को शब्बीरपुर आने से रोक दे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचते ही चंद्रशेखर ने गांव की बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर शामली भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नीटू, कमल वालिया, दीपक बौद्ध, संजय बौद्ध, प्रवीण बौद्ध, रोकी बौद्ध, महक सिंह, पुष्पेंद्र राज, शिवराज, निर्भय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पूर्व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के गांव शब्बीरपुर पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची और घंटों तक वहीं रही। शब्बीरपुर के ग्रामीणों ने भीम आर्मी के संस्थापक का उनके गांव में कोई कार्यक्रम न होने का भरोसा दिलाया, इसके बाद पुलिस लौट गई। पुलिस के लौटने के बाद शाम को चंद्रशेखर शब्बीरपुर पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed