{"_id":"59fc54564f1c1b87698b917b","slug":"chancellor-of-glokal-university-sued-against-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चांसलर के बेटे के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चांसलर के बेटे के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
सहारनपुर में ग्लोकल विश्वविद्यालय के चांसलर और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के पुत्र मोहम्मद वाजिद एवं अब्दुल वहीद एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव वाजिद के खिलाफ पुलिस ने अवैध कब्जे का मामला दर्ज किया है। ग्राम अली अकबर ग्राम सभा शेरपुर पेलो की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में मिलाने के मामले में हलका लेखपाल द्वारा मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक ग्राम अली अकबर ग्राम सभा शेरपुर पेलो में स्थित सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा कर अब्दुल वहीद एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद वाजिद द्वारा ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में मिला लिया गया है, जिस पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के कब्जा किया जाना अविधिक है। पूर्व में उपजिलाधिकारी बेहट द्वारा पत्रांक 929/एसटी दिनांक 14.08.17 द्वारा नोटिस देते हुए ट्रस्ट का कब्जा हटाने के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया। वर्तमान में भी कब्जा कायम है। पुलिस ने बेहट के मोहल्ला खालसा निवासी हलका लेखपाल पंकज कुमार की तहरीर पर ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद वाजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/