फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chain snatching with a lady

पीवीएस मॉल के पास दिनदहाड़े महिला से चेन छीनी

Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
chain snatching with a lady
पीवीएस मॉल के पास महिला से चेन छीनी
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक महिला से चेन छीन ली। बदमाशों ने ओवरटेक कर महिला की स्कूटी रोकी और फिर गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दे दिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।
मेडिकल थानाक्षेत्र के एल ब्लाक शास्त्री नगर निवासी प्रिया वर्मा पत्नी मोहित कुमार वर्मा शाम को अपने भाई देवेंद्र के घर से स्कूटी पर लौट रही थी। पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला को रोक लिया। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने महिला से जबरन गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed