फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Certificates distributed to women trainees

प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए

Sun, 17 Aug 2025 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to women trainees
मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर पूर्वी की ओर से रविवार को बाबा मोहन राम सिलाई केंद्र कालियागड़ी पर 100 से अधिक प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि मातृ शक्ति के विकास से ही प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपनों को पूरा किया जा सकता है। महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, तभी देश विकसित होगा। महानगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने बताया कि सेवा भारती मेरठ की ओर से 80 से अधिक केंद्रों का संचालन हो रहा है। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, सिलाई सहित अन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम में सतीश चंद्र, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सह मंत्री गौरव दत्त, प्रचारक अनिल, योगेंद्र गुर्जर, मोहित अग्रवाल, हरिओम शर्मा, रवि, धर्मेंद्र शर्मा और निर्वाचन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed