{"_id":"698619fa26e9653cea00c9b4","slug":"celebratory-firing-video-of-six-rounds-of-firing-in-bijoli-goes-viral-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106281-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग : बिजौली में छह राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग : बिजौली में छह राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खरखौदा के गांव बिजौली में सगाई समारोह में फायरिंग करता व्यक्ति (ग्रामीण
- खरखौदा पुलिस ने आरोपी हापुड़ निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सगाई समारोह में नशे की हालत में एक रिश्तेदार ने भीड़ में छह राउंड फायरिंग की। पिस्टलधारी व्यक्ति ने आसमान व जमीन पर फायर किए। इस दौरान लोगों की सांस अटकी रहीं। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नरेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को गांव बिजौली निवासी विनय त्यागी के बेटे का सगाई समारोह था। कार्यक्रम विनय त्यागी के आवास पर चल रहा था। शाम के समय करीब 4:00 बजे लगन सगाई कार्यक्रम के दौरान हापुड़ जिले के गांव श्याम नगर निवासी नरेंद्र त्यागी भी वहां पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र नशे की हालत में था। वह सगाई समारोह में दूल्हा बनने वाले युवक के पीछे खड़ा हो गया जहां नरेंद्र त्यागी ने अपनी पिस्टल निकालकर लगातार तीन राउंड फायरिंग हवा में की।
ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन नशे की हालत में नरेंद्र त्यागी ने फिर जमीन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगाई समारोह में बैठे लोगों से कुछ इंच की दूरी पर ही बुलेट जमीन में धंस गए। मामला बिगड़ते देख उसके साथी उसे अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पूछताछ में नरेंद्र त्यागी का नाम सामने आया तो पुलिस ने हापुड़ से उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हो सकता था बड़ा हादसा
दो दिन पहले क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवती घायल हो गई थी। शुक्रवार को गांव बिजौली में सगाई समारोह में छह राउंड हर्ष फायरिंग की गई।
बयान....
खरखौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर