फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated Ascension Day in an atmosphere of faith and belief

Meerut News: आस्था और विश्वास के माहौल में मनाया स्वर्गारोहण पर्व

Sun, 17 May 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Ascension Day in an atmosphere of faith and belief
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में ईसाई समाज ने प्रभु यीशु मसीह के स्वर्गारोहण पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


फादर मार्टिन रावत ने बताया कि ईसाई मान्यता के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पुनर्जीवित होने के बाद 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ रहे और उन्हें आशीर्वाद देने के बाद स्वर्गारोहण किया। इसी घटना की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि संसार के अंत में प्रभु यीशु पुनः पृथ्वी पर आकर मानव जाति का न्याय करेंगे। पर्व के अवसर पर 10 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कर प्रभु यीशु को अपने जीवन में स्वीकार किया। 28 श्रद्धालुओं ने पुष्टिकरण संस्कार प्राप्त कर पवित्र आत्मा की शक्ति ग्रहण की। धार्मिक गुरुओं ने कहा कि यह संस्कार विश्वास को मजबूत करने और आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने का प्रतीक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ धर्म प्रांत के बिशप स्वामी ने की। उनके साथ फादर मार्टिन रावत, फादर वलेरियन पिंटो, फादर पीटर प्रकाश, फादर विजय, फादर विनीत राज और फादर मंगल भी मौजूद रहे। इस दौरान सिस्टर्स, ब्रदर्स एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed