{"_id":"59a861274f1c1b46738b4a05","slug":"cctv-open-loot-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज ने खोली लूट की असलियत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज ने खोली लूट की असलियत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संयुक्त व्यापार संघ में मंत्री के एकाउंटेंट से थाने के पास पिस्टल की नाेंक पर 20 हजार लूट की सूचना से खलबली गई। पुलिस दौड़ी। व्यापारी भी एकत्रित होने लगे, लेकिन एकाउंटेंट के बार बार बयान पलटने से शक की सुई उसी की ओर घूम गई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली को लूट फर्जी निकली। इसे लेकर चार घंटे हाईप्रोफाइल ड्रामा चला।
संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री विनीत अग्रवाल की गुरुनानक नगर में गत्ता फैक्ट्री है। विनीत ने सुबह अपने एकाउंटेंट आकिल निवासी लिसाड़ी गेट को 20 हजार का चेक देकर बागपत रोड स्थित पीएनबी से कैश लाने भेजा था। दोपहर करीब 12.20 बजे आकिल ने व्यापारी के पुत्र सौरभ को फोन करके बताया कि शंभू नगर गेट के पास उसे दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल लगाकर लूट लिया है। कंट्रोल रूम और टीपी नगर एसओ को इसकी सूचना दी गई। टीपी नगर थाना पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आकिल ने पुलिस को बताया कि बदमाश हाथ में पंच पहने हुए थे। उन्होंने उसकी छाती में दो पंच मारे और उसे धक्का देकर भाग गए ।
खुद रोकी स्कूटी, बाय बाय भी हुई
पुलिस के अनुसार आकिल बार बार बयान बदल रहा था। घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा होने का पता चला तो वह कुछ ओर कहानी बताने लगा। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज चेक की तो लूट फर्जी साबित हो गई। आकिल ने शंभू गेट के कोने में खुद अपनी स्कूटी रोकी थी। इसके बाद दो युवक उसके पास आए । ये लोग काफी देर तक आपस में बातचीत करते रहे। संभवत: इसी दौरान आकिल ने उन युवकों को खुद 20 हजार रुपये दिए होंगे। इसके बाद आकिल आराम से अपनी स्कूटी लेकर चला गया। आकिल से बात कर रहे एक युवक ने उसकी ओर हाथ दिलाकर बाय बाय भी की। एसओ ने बताया कि बैंक में जाकर फुटैज चेक करने की कोशिश की तो बताया गया कि आज सुबह से ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
पुलिस करेगी कार्रवाई
एसओ ब्रजेश शर्मा ने बताया कि व्यापारी इस संबंध में कोई भी कार्रवाई करने से मना कर रहे हैं लेकिन इस तरह पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करना भी अपराध है। पुलिस अपने स्तर से भी कार्रवाई कर सकती है।