{"_id":"5f52a10f8ebc3e54df01a0e4","slug":"ccsu-will-conduct-states-first-e-convocation-city-news-mrt499693724","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का पहला ई दीक्षांत समारोह कराएगा सीसीएसयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का पहला ई दीक्षांत समारोह कराएगा सीसीएसयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पहला ई-दीक्षांत समारोह कराएगा सीसीएसयू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय नवंबर-दिसंबर में प्रदेश का पहला ई-दीक्षांत समारोह कराएगा। इसके लेकर विवि ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा शुक्रवार को भोपाल केे बरकतउल्ला विवि में ई-दीक्षांत समारोह में दीक्षा दिए जाने के बाद विवि भी इसी तर्ज पर अपना दीक्षांत कराएगा। कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है कि इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। छात्र-छात्राओं को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
कुलाधिपति रजत पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, चौ. चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार समेत 50 मेधावियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। करीब 150 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक, इतने ही छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। पिछले साल विवि के दीक्षांत में आईं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विवि को 20 सितंबर तक दीक्षांत कराने के लिए कहा था। इस बार कोरोना महामारी के कारण कहीं भी दीक्षांत समारोह संभव नहीं है। सारी परीक्षाएं छह महीने से अटकी पड़ी हैं, ऐसे में परीक्षाओं के बाद अक्तूबर-नवंबर तक रिजल्ट जारी होंगे। उसके बाद टॉपर्स की सूची बनेगी। प्रदेश में सबसे पहले परीक्षाएं सीसीएसयू करा रहा है। ऐसे में ई-दीक्षांत का आयोजन भी सबसे पहले विवि ही कराएगा। कुलपति ने इसको लेकर जल्द ही कमेटी बनाने का निर्णय लिया है।
बरकतउल्ला विवि के ई-दीक्षांत पर रही नजर
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश की भी राज्यपाल हैं। ऐसे में उन्होंने शुुक्रवार को भोपाल के बरकतउल्ला विवि के ई-दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। यू्टयूब पर ऑनलाइन इसका आयोजन हुआ। कार्य परिषद के सदस्यों ने मंच पर उसी तरह से टॉपर्स के नाम बोले जैसे दीक्षांत में बोले जाते हैं। टॉपर्स के नाम और फोटो का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ऑनलाइन दीक्षा दी। पूरे आयोजन पर विवि प्रशासन की नजर रही।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के लिए बेहद अहम होते हैं। टॉपर्स को जब मेडल मिलते हैं तो दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। परीक्षाएं खत्म होने के बाद जल्द रिजल्ट जारी कराकर ई-दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ