फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU update news, Apply online for many courses including M Phil till 10th May

सीसीएसयू: एमफिल, एमएड एंट्रेंस के लिए जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, ये रही अंतिम तारीख

Wed, 08 May 2019 09:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
CCSU update news, Apply online for many courses including M Phil till 10th May
सीसीएसयू

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों से एमफिल, एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस और एमपीईएस समेत दूसरे कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि में दो दिन शेष रह गए हैं। 10 मई के बाद फार्म नहीं भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म भरने केबाद उसका प्रिंट आउट रजिस्टर्ड-स्पीड पोस्ट से डीन स्टूडेंट वेलफेयर, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम 15 मई तक भेजना होगा। एंट्रेंस एग्जाम कैंपस में जून के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एमफिल उत्तीर्ण छात्रों को विवि ने इस बार सीधे पीएचडी में रजिस्ट्रेशन की छूट के साथ ही प्री पीएचडी कोर्स वर्क की भी छूट प्रदान की है।
विज्ञापन


सीसीएययू कैंपस और कॉलेजों में एमएड, एमफिल, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किए जाएंगे। ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम केलिए फार्म 20 अप्रैल से सीसीएसयू की वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं। 10 मई अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों में कर सकते हैं एमफिल में आवेदन
गर्वंमेंट एडेड में : एजुकेशन, जेनेटिक्स एंड प्लंट ब्रीडिंग, हॉर्टीकल्चर, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, सोशोलॉजी, उर्दू, बॉटनी, केमेस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, स्टेटिक्स, जूलॉजी, हिंदी, माइक्रोबायलॉजी।

सेल्फ फाइनेंस में: संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन शामिल हैं।

एमफिल डिग्री वाले को प्री पीएचडी कोर्स वर्क की भी छूट
पीएचडी नियमावली में अपने सीसीएसयू से एमफिल डिग्री धारकों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा से छूट प्रदान की गई है। यानी इसके अतिरिक्त एमफिल डिग्री धारकों को प्री-पीएचडी कोर्स वर्क से भी छूट प्रदान की गई है। वह सीधे आरडीसी में सम्मिलित होते हुए पीएचडी में पंजीकृत हो सकेंगे। साथ ही कोर्स वर्क में दिया जाने वाले 25 हजार रुपये भी उनको नहीं देने होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed