सीसीएसयू: बीटेक के छात्र ने क्यों दी जान, सामने आई बड़ी वजह, फांसी के फंदे पर झूलता देख दंग रह गए थे छात्र
Meerut News : सीसीएसयू में बीटेक के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बड़ा कारण सामने आया है। जानिए आखिर छात्र ने सुसाइड क्यों किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास में मंगलवार सुबह बीटेक थर्ड ईयर के छात्र प्रशांत पांडे (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र की चार विषय में बैक थी, इसके चलते वह डिप्रेशन में था। छात्र की आत्महत्या से गुस्साए छात्रों ने हंगामा करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया।
वहीं, कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला समेत विवि के सभी अधिकारी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। छात्र विवि का मेन गेट बंद करके धरने पर बैठ गए। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को रिश्तेदार और विवि के कर्मचारी उसके गांव वाराणसी ले गए।
वाराणासी के बरकी गांव का रहने वाला प्रशांत पांडे पुत्र नागेश पांडे सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक आईटी में थर्ड ईयर का छात्र था। वो यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास के कमरा नंबर 99 में रह रहा था।
बताया गया कि मंगलवार सुबह आठ बजे उसके रूम पार्टनर छात्र आदित्य और रिषभ कक्षा के लिए तैयार हो गए। प्रशांत ने आज कक्षा में जाने से मना कर दिया। दोनों रूम पार्टनर कक्षा में चले गए। साढ़े 10 बजे के करीब वे वापस लौटे तो कमरा भीतर से बंद था। दोनों के दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं हुई। छात्रों ने ऊपर खिड़की से झांकर देखा वे अवाक रह गए।
उन्होंने देखा कि भीतर पंखे पर प्रशांत पांडे का शव झूल रहा था। मामले की जानकारी तुरंत हॉस्टल के वार्डन और अधिकारियों को दी गई। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
छात्रों ने बताया कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आई थी, वो तब से परेशान था। प्रशांत अभी तीन दिन पहले ही घर से हॉस्टल में आया था। ऐसे में उसकी रूम पार्टनरों से भी ज्यादा मुलाकात नहीं थी। माना जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते प्रशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
छात्र के आत्महत्या की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में छात्र हॉस्टल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना था कि सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों से मिलने नहीं दिया जाता है। बीटेक के छात्रों ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से प्रशांत के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने एवं प्रशांत की बहनों की पढ़ाई निशुल्क कराने की मांग की। कुलपति ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा
वहीं, घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रिश्तेदारों और विवि के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। प्रशांत की बुआ के बेटे गुरु प्रसाद पांडे सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में ही अकाउंट असिस्टेंट हैं। विवि द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस से वे शव को वाराणसी लेकर रवाना हो गए। कुलपति ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर सभी हॉस्टलों के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन