फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Panchayat gave its verdict in case of obscene photo viral of girl, police caught accused

युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Tue, 19 Sep 2023 08:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Sep 2023 08:00 PM IST
सार

Baghpat News : युवती के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पंचायत ने अजीब फरमान सुनाया। वहीं, पंचायत के फरमान का असर नहीं हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

विज्ञापन
Baghpat: Panchayat gave its verdict in case of obscene photo viral of girl, police caught accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पंचायत में पीड़ित पक्ष के पैर पकड़कर माफी मांगने का फरमान सुनाया गया। लेकिन युवक सूचना देने के बाद भी माफी मांगने नहीं पहुंचा। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। जिसका पता चलने पर घर आमने सामने होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। जिसमें सोमवार शाम पीड़ित पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग पहुंचे। 

विज्ञापन

जहां फरमान सुनाया कि यदि आरोपी युवक पंचायत में आकर पीड़ित पक्ष के पैर पकड़ कर माफी मांगे तो मामले को खत्म कर दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी नहीं करेगी। बुलाने के बाद भी युवक पंचायत में नहीं आया तो वहां फैसला लिया गया कि अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू की भावुक तस्वीरें: शव को कंधों पर उठाते ही भर आईं आंखें, बीटेक के छात्र की मौत से छूट गया साथ

विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई और युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही। गांव में पंचायत होने की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed