फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu: protest againest the firing accused

सीसीएसयू ः सीओ सिविल लाइन ऑफिस पर छात्रों का हंगामा

Wed, 29 Jan 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
ccsu: protest againest the firing accused
मेडीकल कालेज के सामने छात्र पर गोली चलाने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ सिविल ला
मेरठ।
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह विवि गेट पर छात्र विश्वास भारत चिकारा उर्फ वीशु को गोली मारने के मामले में मंगलवार को छात्रों ने सीओ सिविल लाइन ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस सेटिंग करके दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दो नामजद आरोपी अभी फरार है।

जानी थानाक्षेत्र के खानपुर गांव निवासी शिक्षक नेता रवि भारत चिकारा के बेटे विश्वास को बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के गेट पर गोली मार दी गई थी। इस मामले में मेडिकल थाना पुलिस ने रोबिन गुर्जर को शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को मुख्य आरोपी अंशुल गुर्जर ने सरेंडर कर दिया था। आरोपी भरत व अभिषेक फरार हैं। मंगलवार को शिक्षक नेता रवि भारत चिकारा और विवि के छात्रों ने मोहनपुरी स्थित सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल के ऑफिस पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल पुलिस एक विधायक के दबाव में सेटिंग से आरोपियों को जेल भेज रही है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई कैसे होगी। इस दौरान छात्रनेता अनुराग चौधरी, सरबजीत, अंकित काकरान, अभिषेक पंवार, हनी, अमरजीत, अमित यादव, रोहन और संजय शर्मा मौजूद रहे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed