{"_id":"4f90c9bbd38df5c917863793fa2f1497","slug":"ccsu-news-hindi-news-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख फॉर्म भरे, समस्या बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख फॉर्म भरे, समस्या बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू परीक्षा फॉर्म भरवाने में खुद परीक्षा दे रहा है। छात्रों की शिकायत और हंगामे इस बात का सुबूत हैं। विवि ने रविवार को सुधार होने का दावा किया। बताया कि एक दिन में 47 हजार फॉर्म भरे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 1.62 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। वहीं फॉर्म नहीं खुलने की शिकायत बरकरार है। सोमवार को जब विवि खुलेगा तो समस्या के समाधान का पता चलेगा।
विज्ञापन
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है मेरठ और सहारनपुर मंडल में 1.62 लाख छात्र-छात्राएं फार्म भर चुके हैं। जिनके फार्म नहीं खुल रहे थे, वह रविवार दोपहर बाद खुलने लगे। कुछ छात्रों की समस्या हो सकती है। उसका भी समाधान किया जाएगा। कॉलेजों को लॉगिन आईडी से भी सुधार हो सकता है। विवि द्वारा जारी निर्देश का छात्र पालन करें। करीब ढाई लाख फार्म और भरे जाने की उम्मीद है। विवि डेट बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उधर, छात्रों को फार्म भरने में मुश्किल आ रही हैं। एक्स और सिंगल विषय के फार्म नहीं खुल रहे।
विज्ञापन
प्राइवेट फर्स्ट ईयर के लिए निर्देश
पहला चरण में रजिस्ट्रेशन होगा। विवि द्वारा प्राइवेट छात्रों के लिए बनाए गए नियम पढ़ लें। नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सर्टिफिकेट के मुताबिक ही लिखें। फोटो का साइज 72 डीपीआई का होना चाहिए। हस्ताक्षर सफेद कागज पर काली स्याही से करने के बाद स्कैन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद नीचे दिए गए लिंक से ही ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। दूसरे चरण में परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन डालकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के दौरान ही फीस जमा कर दी, वह सीधे तीसरे चरण में प्रवेश करें। तीसरे चरण में कॉलेज चुनना होता है। जिस कॉलेज में सीट की उपलब्धता होगी, उसी में फार्म भरने की मंजूरी मिलेगी। सीट फुल होने पर दूसरा कॉलेज दिए गए लिंक पर खोजें। चौथे चरण में फार्म का प्रिंट आउट लेना है।
ऊपर बायीं ओर एक फार्म नंबर लिखा होगा। यह छात्र की ऑनलाइन पहचान संख्या है। प्रैक्टिकल और एडमिट कार्ड की सूचना के लिए यह जरूरी है। छात्र इसे संभालकर रखें। फार्म के दो प्रिंट आउट लेने हैं। कॉलेज में निर्धारित तिथि तक फॉर्म जमा करना है।