{"_id":"6dbfc40e4847217c9c2c516ed23cfb22","slug":"ccsu-news-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी ट्रेडिशनल कोर्स की मेरिट आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी ट्रेडिशनल कोर्स की मेरिट आज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि ने एलएलबी और एलएलएम की मेरिट बुधवार देर रात जारी करने का दावा किया है। छात्र-छात्राएं 26 सितंबर तक दाखिले ले सकते हैं। पीजी ट्रेडिशनल (एमए, एमएससी व एमकॉम) की दूसरी कटऑफ बृहस्पतिवार को जारी होगी। इसके दाखिले 28 सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन
पीजी प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तय कर दी है। उसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। यूजी और पीजी की प्रवेश प्रक्रिया सितंबर तक चलने से साफ हो गया है कि विवि निर्धारित समय पर शैक्षिक सत्र संचालित कराने में असफल रहा है।
विज्ञापन
बीते करीब ढाई महीने से प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है लेकिन उसके बाद भी तय नहीं हो पाया है कि अभी और कितने दिनों तक चलेगी। क्योंकि अभी तक पीजी प्रोफेशनल में पंजीकरण चल रहे हैं। पीजी में छात्रों को पढ़ाई के लिए दो महीने से भी कम का वक्त मिलेगा। क्योंकि दिसंबर या फिर जनवरी की शुरुआत में सेमेस्टर परीक्षा होती हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने वीसी को फूल भेंट किए
लंबित मांगों को पूरा होने पर चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रों ने बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा को फूल भेंट कर धन्यवाद दिया। छात्र नेता आदेश प्रधान के नेतृत्व में छात्र वीसी से मिले। बैक पेपर परीक्षा पुराने पैटर्न पर कराने, कैंपस में साफ सफाई और वाईफाई की सुविधा को बेहतर करने का स्वागत किया गया। आदेश प्रधान का कहना था कि अभी तक छात्रों को बैक पेपर परीक्षा मुख्य परीक्षा के साथ देनी पड़ रही थी, जिससे छात्रों को एक साल तक इंतजार करना पड़ता था। इससे परेशानी होती थी। इस मौके रविंद्र प्रधान, विपिन, मनीष शर्मा, राहुल ठाकुर, राहुल गुर्जर मौजूद रहे।