{"_id":"892aaddb6c7cc9bfa2d34c0c6ca393ff","slug":"ccsu-news-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी एंट्रेंस का फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी एंट्रेंस का फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू का पीएचडी एंट्रेंस का फॉर्म ऑनलाइन भरने का बुधवार को आखिरी दिन है। एक जनवरी से विवि ने फार्म ऑनलाइन कर दिए थे।
पंजीकृत डाक से फॉर्म विवि पहुंचने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। इच्छुक अभ्यर्थी आज फॉर्म भर दें, क्योंकि तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है। विवि 31 विषयों में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा। एंट्रेंस 20 मार्च को होगा। पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी फार्म भर चुके हैं। विवि पेपर तैयार करने की तैयारी कर रहा है। तय तिथि पर एंट्रेंस होगा और एक महीने बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
डीएसएसएसबी साढ़े नौ हजार शिक्षक भर्ती करेगा
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड दिल्ली के इंटर कॉलेजों में टीजीटी और पीजीटी की 9623 पदों पर नियुक्ति करेगा। ये पद स्वीकृत हो चुके हैं। पदों की जानकारी के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।
इसमें 25 प्रिंसिपल और 365 वाइस प्रिंसिपल शामिल हैं। 18 विषयों में पीजीटी और 12 विषयों में टीजीटी की नियुक्ति की जाएगी। पीजीटी में बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पंजाबी, कॉमर्स, अंग्रेजी, पेंटिंग, भूगोल, हिंदी, इतिहास, होमसाइंस, म्यूजिक फिजिकल एजूकेशन, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू और कंप्यूटर साइंस शामिल है।
विज्ञापन
टीजीटी में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, मैथ, नैचुरल साइंस, पंजाबी, सोशल साइंस, उर्दू, लाइब्रेरियन, लैब असिस्टेंट शामिल हैं। फिलहाल 2012 में निकाली गई पीजीटी की नियुक्ति और 2014 में निकाली टीजीटी की नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक चल रही है। टीजीटी के कुछ विषयों की मेरिट जारी की है। इस बैकलॉग को क्लियर करने के बाद उक्त नियुक्ति होंगी।