फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

सिस्टम से हारे, दलाली के दलदल में फंसे

Tue, 22 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

सीसीएसयू में कॉपी दिखाने के लिए वेटिंग चल रही है। एक तरफ एडमिशन हैं तो दूसरी तरफ रिजल्ट की गड़बड़ी ठीक कराने का प्रेशर है। दूरदराज से रोजाना छात्र-छात्राएं विवि शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। हद की बात तो यह है कि एक शिकायत को दूर करनेे के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ कर्मचारी इस मौके को कैश करने में लगे हैं। वह नंबर दिखाने और बताने के बदले अवैध वसूले में लगे हैं। छात्र परेशान हैं और अधिकारी अंजान हैं। छात्रों की समस्या का निपटारा समय पर नहीं हो रहा। करीब पांच हजार आरटीआई सिर्फ कॉपी देखने के लिए लगी हैं।

विज्ञापन


विवि ने रिजल्ट इस बार पूरी तरह कंपनी के हवाले कर दिया था, जो भी गलतियां हुईं उससे कर्मचारी और अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। अधिकारी तो छात्रों की शिकायतों को अग्रसारित कर देते हैं, लेकिन उनका निपटारा नहीं हो रहा। आरटीआई विभाग में एक महीने में करीब पांच हजार आरटीआई पहुंची हैं। इनमें ज्यादातर उत्तर पुस्तिका देखने की हैं। छात्रों के फेल होने की शिकायत काफी आई हैं। छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन


ऐसे में आरटीआई के जरिए कॉपी देखने का विकल्प है। ज्यादा संख्या में आरटीआई पहुंचने से कॉपी दिखाने की वेटिंग चल रही है। सप्ताह और 10 दिन तक का वक्त दिया जा रहा है। आरटीआई विभाग, गोपनीय विभाग, परीक्षा विभाग और व्हाइट हाउस में छात्रों की भीड़ लगी है। एक छात्र की शिकायत दूर होने में सप्ताह भर से भी ज्यादा समय लग रहा है। इस मौके का कुछ दलाल तो कुछ रिश्वतखोर खूब फायदा उठा रहे हैं। 500 रुपये लेकर 1000 रुपये तक छात्रों से जल्दी काम कराने के वसूले जा रहे हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि समस्या कम है या ठीक कर दी गई है। सवाल यह है फिर कैंपस में समस्याओं की भीड़ क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ऑफिस में छात्रों ने दिया धरना
सोमवार को कई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रार ऑफिस में धरना दिया। मुजफ्फरनगर से कुछ छात्राएं रिजल्ट संबंधी शिकायत लेकर आई थीं। आरजी कॉलेज और इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज से भी छात्राएं पहुंचीं। रजिस्ट्रार दीपचंद का कहना है समस्याओं को जल्दी निपटाना का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed