{"_id":"64256a43591e9a2e590692a5","slug":"ccsu-na-news-c-14-1-mrt1001-174069-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोटा अनाज के प्रति जागरूक करने के लिए मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोटा अनाज के प्रति जागरूक करने के लिए मेला आज
विज्ञापन
मोटा अनाज के प्रति जागरूक करने के लिए मेला आज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन सभागार में शुक्रवार को मोटा अनाज के संबंध में मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मोटा अनाज खाने के फायदे बताए जाएंगे। जागरूकता के लिए एनसीसी कैडेट्स एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से सीसीएसयू तक रैली निकालेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मोटा अनाज एवं अन्य खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथियों में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहेंगे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से खाद्य और सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन इसका आयोजन कर रहा है।