{"_id":"30129da38c13424fb1bd15a3dc20fc14","slug":"ccsu-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न मिलने पर एनएएस में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न मिलने पर एनएएस में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिले से इनकार करने पर बुधवार को एनएएस कॉलेज में हंगामा हो गया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। सेटिंग से दाखिले करने की सूचना पर छात्र और अधिक उत्तेजित हो गए। उन्होंने ऑफिस में घुसकर अभ्यर्थियों के फॉर्म फाड़ डाले। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। छात्रसंघ अध्यक्ष ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। बाद में कॉलेज द्वारा दाखिले करने का आश्वासन मिलने के बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
करीब नौ मेरिट जारी करने के बाद भी सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्स की काफी सीटें खाली रह गई थीं। विवि ने बचे हुए छात्रों की सूची कॉलेजों को मुहैया करा दी थी और खुद मेरिट बनाकर दाखिले करने को कहा था। मंगलवार को सभी कॉलेजों में दाखिले हुए। अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
एनएएस में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। बुधवार को छात्र दाखिले के लिए पहुंचे। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने दाखिले लेने से इनकार कर दिया। तर्क रखा कि ओपन मेरिट एक बार ही जारी की जा सकती है, उसके बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें खाली ही रखा जाएगा। छात्रों ने दाखिले के लिए अनुरोध किया, लेकिन बात नहीं बनी। छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच छात्रों को सूचना मिली कि ऑफिस में सेटिंग के जरिये दाखिले किए जा रहे हैं। गुस्साए छात्र ऑफिस में पहुंचे और अभ्यर्थियों के फॉर्म फाड़ डाले। इस बीच उनकी शिक्षकों से भी नोकझोंक हो गई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को सूचना दी गई। छात्र दाखिले की जिद पर अड़ गए। बाद में दाखिले करने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन
छात्रों के भविष्य का सवाल
छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि अगर दाखिले नहीं लिए तो वह आत्मदाह कर लेंगे। क्योंकि यह छात्रों के भविष्य का सवाल है। सीटें खाली हैं और प्रथम श्रेणी के छात्र भी दाखिले के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने सीसीएसयू की एडमिशन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।