{"_id":"5bb138f9867a5570f1105b66","slug":"ccsu-ke-gate-par-jalaya-poolice-prasashan-ka-putla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू के गेट पर जलाया पुलिस प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू के गेट पर जलाया पुलिस प्रशासन का पुतला
amarujala
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक त्यागी की हत्या के मामले में रविवार को एनएएस कॉलेज के छात्रों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। इससे पहले एनएएस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सागर बैंसला और पूर्व प्रत्याशी आनंद प्रकाश सिद्घार्थ के नेतृत्व में छात्र सीसीएसयू के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेता सागर बैंसला ने कहा कि जिस तरह पुलिसकर्मियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या की है, उसके बाद प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या की घटना ने कई और सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों ने मांग की कि योगी आदित्यनाथ सरकार तत्काल इस्तीफा दे। मौके पर अरुण बैंसला, गुड्डू भड़ाना, बादल, रोहित कुमार, अक्षय चौधरी, अंकित, अभिषेक, सौरभ तोमर मौजूद रहे।
परशुराम स्वाभिमान सेना ने डीजीपी का पुतला फूंका
- लखनऊ में हुई विवेक तिवारी की हत्या पर जताया आक्रोश
मेरठ। परशुराम स्वाभिमान सेना ने लखनऊ में विवेक तिवारी की पुलिसकर्मियों द्वारा की गई हत्या का विरोध जताते हुए रविवार को डीजीपी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश में लगातार सवर्ण समाज पर हमले किये जा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी है। सेना नेे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासनिक अफसर को सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कौशिक ने कहा कि लखनऊ में हुई विवेक तिवारी की हत्या के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। आए दिन सवर्णों खासकर ब्राह्मणों पर हमले हो रहे हैं, उनका शोषण किया जा रहा है। मगर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मृतक परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक मदद दिलाने, मृतक की पत्नी को शिक्षा विभाग में योग्यतानुसार नौकरी दिलाने, मृतक की दोनों बेटियों की आजीवन पढ़ाई व शादी का खर्च उठाने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्घ फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें दंडित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शाह फैसल, सूफी गुलजार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने घटना पर जताया रोष्र
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी विवेक तिवारी हत्याकांड पर रोष जताते हुए सरकार को घेरा। बच्चापार्क चौराहे पर युवा नेता सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखनऊ में पुलिसकर्मियों द्वारा विवेक तिवारी की हत्या किण् जाने के बाद प्रदेश में एंकाउंटरों की हकीकत सामने आ गयी है। सरकार को असंवेदनशील रवैया छोड़कर मृतक के परिवार की सुध लेनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जयकरन भूटानी, आमिर आबिद, कार्तिक कारला, निखिल ठाकुर, अनन्त यादव भी मौजूद रहे।