सीबीएसई बोर्ड की टॉपर वंशिका भगत लिख चुकी हैं उपन्यास, अमेजन पर है उपलब्ध, बताया सफलता का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड में तीसरे नंबर पर मेरठ से तीन छात्राओं ने टॉप किया है। इनमें एमपीएस की छात्रा दिव्या अग्रवाल को 497 अंक प्रापत हुए हैं। शास्त्रीनगर स्थित एमपीएस गर्ल्स स्कूल की छात्रा वंशिका भगत ने 497 अंक हासिल कर सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है। शास्त्रीनगर के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी वंशिका ने हयूमैनिटिज में टॉप किया। जाग्रति विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या गोयल ने साइंस स्ट्रीम में 497 अंक हासिल कर सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है।
वंशिका भगत ने बताया कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी। वहीं, उन्हें इतिहास और पोलेटिकल विज्ञान पसंद है। सबसे खास बात यह है कि वंशिका ने 'मदर्स एट नाइंटीन' उपन्यास लिखा हुआ है जोकि अमेजन पर उपलब्ध है।
वंशिका के पिता वीरेंद्र कुमार भगत एनएएस इंटर कॉलेज में शिक्षक है और माता सीमा गौतम भगत मेरठ के नंगली किठौर में प्रधान अध्यापिका है। बड़ा भाई आर्यन भगत आईआईटी गोवा में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उन्हें प्रियंका गांधी और शशि थरूर पसंद है।
कक्षा बारह में अच्छे अंक लाने के बाद वंशिका दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से बीए ऑनर्स पोलिटिकल विज्ञान में करना चाहती है। वह सिर्फ वाटस एप उपयोग करती है। वंशिका को अंग्रेजी में 97, इतिहास में 100, पोलिटिकल विज्ञान में 100, म्यूजिक में 100, फाइन आर्ट में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या गोयल ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठ जाती थी और उस समय ध्यान से पढती थी। सबसे अधिक अनन्या ने न्यूमेरिकल पर ध्यान दिया। वहीं, एनसीईआरटी, मैथ्स की आरडी और सीबीएसई के सेम्पल पेपर को भी सॉल्व किया।
पीसीएम की पढ़ाई के लिए अनन्या ट्यूशन की भी सहायता ली। सबसे खास बात यह है कि पीसीएम से 12वी करने के बाद वह लॉ करना चाहती है। अनन्या का सपना जज बनने का है। वह क्लेट की परीक्षा देने के लिए तैयार है। अगर इसमें सफल नही हो पाती है तो फिर स्टीफन कॉलेज से लॉ करेंगी।
अनन्या के पिता सुधीर कुमार गोयल बिज़नेसमैन है और माता सोनिया गोयल गृहिणी है। वही, एक बहन मान्या गोयल केएल इंटरनॅशनल पब्लिक स्कूल में ही 9वीं कक्षा में है। अनन्या को डांस करना अच्छा लगता है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/