फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cat exam

कैट में छाए मेरठी, प्रभव की 99.99 परसेंटाइल

Sat, 09 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 09 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
cat exam

कंबाइंड एप्टीट्यूट टेस्ट (कैट) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। परीक्षा में मेरठ के छात्र छा गए। दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की 90 से अधिक परसेंटाइल आई है। वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी प्रभव गुप्ता ने 99.99 परसेंटाइल हासिल की है। प्रभव के घर में जश्न का माहौल है। इस बार रिजल्ट का मैसेज छात्रों के मोबाइल पर आया है।

विज्ञापन


प्रभव गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता आर्थोपीडिक्स सर्जन हैं। उनका उपलब्धि नर्सिंग होम हैं। मां अंशु गुप्ता गृहिणी हैं। प्रभव बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं। छोटा भाई वत्सल गुप्ता सफदरजंग दिल्ली से एमबीबीएस कर रहा है। प्रभव के मुताबिक, उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। कॅरियर लांचर मेरठ से उन्होंने कोचिंग की थी। प्रभव ने दीवान पब्लिक स्कूल से 93 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की।
विज्ञापन


सेंट मैरीज से 10वीं 94.4 प्रतिशत अंकों से की। प्रभाव का कहना है कि वह पहले तीन आईआईएम जिनमें अहमदाबाद, बंगलूरू और कोलकाता में से किसी भी एक में एडमिशन की उम्मीद कर रहे हैं। 99.99 परसेंटाइल आने पर इंटरव्यू के लिए कॉल कंफर्म है। वह तैयारी में जुट गए हैं। प्रभव का तैयारी के बारे में कहना है कि रेग्युलर स्टडी और मॉक टेस्ट से सफलता मिली। उन्होंने इंटर्नशिप के साथ-साथ तैयारी की। घंटे तय नहीं किए, जब भी वक्त मिला पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम से एमबीए करने के बाद वह जॉब करना चाहते हैं। अभी ज्यादा लंबी प्लानिंग नहीं की है। डिबेट में प्रभव ने कई ट्रॉफी जीती हैं। कॅरियर लांचर के संचालक विक्रांत जावला का कहना है उनके संस्थान ने 90 से ऊपर पांच छात्रों के परसेंटाइल आए हैं। इनको आईआईएम से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। हर्ष मित्तल की 98.4, सिद्धार्थ जैन 94.5, शुभंकर 93 और आकाश पंवार की 92 परसेंटाइल आई है। वहीं, देवपुरी निवासी निशिता सेठी पुत्री राजीव सेठी की 95.6 परसेंटाइल आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed