{"_id":"6abe6480d2492db8c30d532a","slug":"cash-and-jewelry-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-lawar-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106513-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लावड़ में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लावड़ में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन
सहारनपुर से परिवार के साथ लौटी महिला तो टूटी मिली कमरे और सेफ-अलमारी के ताले
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के महलका मार्ग स्थित सईदा के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सेफ, अलमारी और संदूक खंगाल डाले। चोर हजारों रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के सहारनपुर से वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने लावड़ चौकी में तहरीर दी है।
सईदा ने तहरीर में बताया कि वह 14 सितंबर को मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ सहारनपुर चली गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के साथ वापस लौटीं तो मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर दोनों कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में रखी सेफ, अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए थे।
पीड़िता के अनुसार, चोर सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान के आसपास जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -